नई दिल्ली: देश के कई बैंक हैं, जो अपने पात्र ग्राहकों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इस बीच समय के साथ प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतें लोगों में सस्ते लोन की तलाश को और बढ़ा रही है। लोग सरकारी और प्राइवेट बैंकों के द्वारा दिए जा रहे होम लोन को लेने से पहले उनकी ब्याज दरों को चेक कर रहे हैं। उसके बाद उन्हें सस्ते के साथ जो अच्छा लगता है, वे उसको लेने की प्लानिंग करते हैं।
इस बीच एक सवाल यह है कि अगर किसी को 60 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए चाहिए, तो उसे हर महीने कितने रुपये की ईएमआई/किस्त भरनी होगी? इसके लिए हम उदाहरण के रूप में केनरा बैंक के होम लोन को जानेंगे। यह एक सरकारी बैंक है। आइए अब जानते हैं कि यह होम लोन पर सालाना कितना ब्याज लेता है। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि अगर कोई केनरा बैंक से 60 लाख रुपये का होम लोन 25 साल (300 महीना) के लिए लेता है तो उसे न्यूनतम (कम से कम) और अधिकतम (अधिक से अधिक) हर महीने कितने रुपये की ईएमआई भरनी होगी।
केनरा बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?
केनरा बैंक अपने पात्र ग्राहकों को होम लोन की सुविधा देता है। इसकी खास बात यह है कि बैंक सैलरी और स्वरोजगार, दोनों के लिए एक समान ब्याज दर पर होम लोन की सुविधा देता है। हमारे सहयोगी ईटी वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, केनरा बैंक होम लोन पर न्यूनतम 7.50 फीसदी का सालाना का ब्याज लेता है। वहीं, इसके अधिकतम ब्याज की बात करें तो यह सालाना 10.25 फीसदी है।
60 लाख के होम लोन पर 25 साल में कितनी भरनी होगी EMI?
अब हम जानेंगे कि अगर किसी को केनरा बैंक 60 लाख रुपये के होम लोन की मंजूरी दे देता है तो उसे 25 साल में कितनी EMI भरनी होगी। वैसे तो बैंक का सालाना ब्याज 7.50 फीसदी से 10.25 फीसदी है, लेकिन यह आपकी पात्रता, क्रेडिट स्कोर समेत अन्य बातों पर निर्भर करता है कि बैंक आपको कितना सस्ता या कितना महंगा होम लोन देता है।
हम यहां नीचे बनाए गए टेबल में इसकी न्यूनतम और अधिकतम ब्याज दर पर 60 लाख रुपये के लिए होम लोन की ईएमआई को जानेंगे, जो 25 साल तक भरनी है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक होम लोन की ब्याज दरें समय के साथ कभी भी बदल सकता है। यहां दिए गए ये आंकड़े केवल उदाहरण के लिए हैं। इन्हें सटीक नहीं माना जाना चाहिए। आप लेटेस्ट जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
क्या केनरा बैंक होम लोन की सुविधा देता है?
हां, केनरा बैंक होम लोन की सुविधा देता है।
केनरा बैंक होम लोन पर कम से कम कितना ब्याज लेता है?
केनरा बैंक होम लोन पर कम से कम 7.50% का सालाना ब्याज लेता है।होम लोन के लिए कम से कम कितना क्रेडिट स्कोर चाहिए?
होम लोन के लिए कम से कम 700 या 750 क्रेडिट स्कोर चाहिए।क्या होम लोन की जानकारी ऑनलाइन मिल सकती है?
हां, होम लोन की जानकारी संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मिल सकती है।नौकरी वालों के लिए केनरा बैंक कितने ब्याज पर होम लोन देता है?
नौकरी वालों के लिए केनरा बैंक 7.50 फीसदी से 10.25 फीसदी तक के ब्याज पर होम लोन देता है।

