नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है और कहा है कि किसी भी नशे की तरह ही इनका अत्यधिक इस्तेमाल भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम के समापन समारोह में उन्होंने बुरी आदतों से मानव और समाज पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में खुलकर बात की है।
इंस्टाग्राम, फेसबुक का भी नशा होता है-मोहन भागवत
जोधपुर में 'मरु निनाद-2026' के समापन के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि नशा कोई भी हो, वह गलत है और नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स और ऐसी नशीली चीजें या शराब तो घातक है हीं, लोगों को चाय-कॉफी की भी लत जाती है, जिनसे की समस्याएं खड़ी होती हैं। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया की ओर इशारा करते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम का जिक्र किया।
इंस्टाग्राम का, फेसबुक का, उसका भी नशा होता है। तरह-तरह का काम करके हम प्रसिद्ध हो जाते हैं, तो प्रसिद्धि का भी नशा है..। अपना फोटो निकाले बिना चैन नहीं पड़ता। अपना फोटो देखे बिना चैन नहीं पड़ता।
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख

