Select Date:

भारत सरकार के एक्शन ने घबराई तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन पहुंची कोर्ट, जानें पूरा मामला

Updated on 17-05-2025 12:28 PM
नई दिल्ली: तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एविएशन ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर की है। यह याचिका भारत सरकार की ओर से सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले के खिलाफ है। इस फैसले से कंपनी के भारत के बड़े एयरपोर्ट पर कामकाज पर असर पड़ा है।

रॉयटर्स को मिली जानकारी के अनुसार, सेलेबी एविएशन की भारतीय यूनिट ने मंजूरी रद्द करने के आधार पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर मंजूरी रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

सरकार ने रद्द की थी मंजूरी

सरकार ने गुरुवार को सेलेबी को भारत में काम करने के लिए जरूरी सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ चिंताएं बताई हैं, लेकिन खुलकर कुछ नहीं कहा है। भारत के कानून के अनुसार, एयरपोर्ट पर जरूरी सेवाएं देने वाली कंपनियों के लिए यह मंजूरी जरूरी है। इन सेवाओं में यात्रियों और सामान का प्रबंधन शामिल है।
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब खबरें हैं कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते भारत के खिलाफ लड़ाई में तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, जिसमें पड़ोसी देश में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, तुर्की ने पाकिस्तान को 'अच्छे और बुरे' समय में साथ देने की बात कही थी।

10 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी

सेलेबी एविएशन भारत में एक दशक से अधिक समय से काम कर रही है। यह कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देती है।
सरकार के फैसले के बाद, सेलेबी एविएशन की कई यूनिट का कामकाज रोक दिया गया है। इनमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CASI), सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CGHI), सेलेबी Nas एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सेलेबी GS चेन्नई प्राइवेट लिमिटेड (CGSC) शामिल हैं।

खबरों का किया खंडन

भारत में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद, सेलेबी एविएशन ने सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा है कि उसका स्वामित्व और कामकाज बिल्कुल सही है।

सेलेबी ने एक बयान में कहा, 'हम अपने स्वामित्व और भारत में लंबे समय से मौजूदगी के बारे में सही जानकारी देना चाहते हैं। सेलेबी एविएशन इंडिया एक पेशेवर तरीके से चलने वाली, वैश्विक विमानन सेवा कंपनी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2025
नई दिल्ली: तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एविएशन ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर की है। यह याचिका भारत सरकार की ओर से सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले के खिलाफ…
 17 May 2025
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को शेयर मार्केट में बेशक गिरावट आई हो, लेकिन इससे पहले इसमें काफी तेजी रही है। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स इस हफ्ते अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर…
 17 May 2025
नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे बताए। कंपनी को चौथी तिमाही में मुनाफा थोड़ा कम हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसे…
 17 May 2025
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VIL) ने सरकार से एक बड़ी गुहार लगाई है। कंपनी ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) को बताया है कि अगर सरकार ने AGR (Adjusted Gross Revenue) पर समय पर मदद…
 17 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस बीच अपना स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) तेजी से बढ़ा है। इसका असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign…
 17 May 2025
नई दिल्ली: क्या यूपीआई के नए फीचर्स वाकई काम कर रहे हैं? हाल के आंकड़े बताते हैं कि कई नए फीचर्स का उपयोग बहुत कम हो रहा है। इससे सवाल उठते हैं कि…
 17 May 2025
नई दिल्ली: भारत और तालिबान के बीच पहली बार राजनीतिक बातचीत हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से बात की। इसके बाद भारत ने…
 17 May 2025
नई दिल्ली: आज की तारीख में रोजगार को लेकर नज़रिया बहुत अधिक बदल गया है। पढ़ाई पूरी करने के लिए काफी लोग नौकरी करना चुनते हैं तो ढेर सारे लोग…
 17 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार यूएई, ईरान और कुछ अन्य खाड़ी देशों से आने वाले सामान की जांच कर रही है। कुछ ट्रांसशिपमेंट हब पर भी नजर रखी जा रही है। सरकार…
Advertisement