भोपाल: रायसेन जिले में नर्मदा नदी के किनारे मिले जीवाश्म को लेकर नई बातें सामने आई है। अभी नदी से छोटा सा हिस्सा बाहर आया है, जमीन के अंदर एक अन्य हिस्सा दबा हुआ है। विशेषज्ञों की जांच में भारत के 25 लाख साल पुराने प्रागैतिहासिक अतीत की कहानी समाने आ गई है।
स्टेगोडॉन इंसिग्निस गणेश का जीवाश्म
दरअसल, रायसेन के पटई घाट में मिले हाथी के जीवाश्म की पहचान अब स्टेगोडॉन इंसिग्निस गणेश के रूप में हुई है। यह एक विलुप्त प्रजाति है लेकिन इसका इतिहास लंबा रहा है। यह मध्य भारत के प्रागैतिहासिक परिदृश्य के बारे में अहम सुराग दे सकता है। अब राज्य पुरातत्व विभाग इन अवशेषों को खोदकर विस्तृत वैज्ञानिक जांच के लिए भोपाल लाने की तैयारी कर रहा है।
विस्तृत जांच की मांग
जल्द ही उसे भोपाल लाया जाएगा
बेडेकर ने कहा कि हमने प्रोफेसर साठे से संपर्क किया है, उन्हें जीवाश्म विज्ञान में महारत हासिल है। जल्द ही जीवाश्म को खोदकर भोपाल लाया जाएग। हम इसके विकासवादी महत्व की जांच करना चाहते हैं। साथ ही नर्मदा घाटी में मानव विकास को समझना चाहते हैं। पता लगाना चाहते हैं कि हाथियों की यह प्रजाति विलुप्त कैसे हो गई।
17 नवंबर को साइट विजिट किया
प्रोफेसर साठे ने इसे लेकर 17 नवंबर को साइट का निरीक्षण किया था। उनके साथ वाकणकर रिसर्च इंस्टीट्यूट के रिसर्च ऑफिसर डॉ ध्रुवेंद्र सिंह जोधा, राज्य पुरातत्व विभाग के युवा पुरातत्वविद् डॉ जितेंद्र सिंह अनंत और भोपाल के राहुल सिंह मौजूद थे। इनलोगों ने फील्ड निरीक्षण के आधार पर इसका प्रारंभिक आकलन किया है।
खोपड़ी का है एक हिस्सा
शुरुआती रिपोर्ट में सबसे अहम खुलासा शारीरिक संरचना को लेकर हुआ है। बाहर से जो हिस्सा दिखाई दे रहा है, वह खोपड़ी का ही एक भाग है। तालु और बहुत अच्छी तरह से सुरक्षित दो दांत दिखाई देते हैं। लेकिन बड़ा हिस्सा अभी भी नर्मदा नदी की तलहटी में दबा हुआ है। इसकी वजह से वैज्ञानिक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि जमीन के अंदर कितना हिस्सा दब्बा हुआ है।
स्टेगोडॉन इंसिनिश गणेश की खोपड़ी का हिस्सा
प्रारंभिक जांच में ही यह तय हुआ है कि यह जीवाश्म विलुप्त हाथी की खोपड़ी का हिस्सा है। प्रोफेसर साठे ने कहा कि जब तक इसकी खुदाई नहीं हो जाती, तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि यह कितनी पूरी तरह से सुरक्षित है।
25 लाख साल पुरानी होने का आकलन
एक आकलन के मुताबिक भारत में इस प्रजाति का इतिहास 25 लाख साल पहले का है, प्लीस्टोसीन काल है। सी14 डेटिंग का हवाला देते हुए बताया कि इस प्रजाति के अंतिम प्रमाण लगभग 26,000 साल पहले तक मिलते हैं। यह इस प्रजाति के आस्तित्व के अंतिम समय का अनुमान है, न कि रायसेन से मिले इन नमूने की निश्चित आयु की है।
हाथी प्रजातियों के विकास को समझने में मदद मिलेगी
प्रोफेसर साठे ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि यह खोज निश्चित रूप से विलुप्त हाथी प्रजातियों के विकासवादी इतिहास को समझने में बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर नर्मदा घाटी के संदर्भ में है।
नीचे क्या है, यह महत्वपूर्ण
अब प्रस्तावित खुदाई सबसे महत्वपूर्ण हो सकता है। खोपड़ी के बाकी हिस्सों को निकालने के अलावा, वैज्ञानिक जांच से इसकी शारीरिक विशेषताओं को समझने में मदद मिल सकती है। इससे यह खोज को विलुप्त हाथियों के व्यापक विकासवादी इतिहास में सही जगह दी जा सकेगी। नर्मदा घाटी के लिए यह जांच प्रागैतिहासिक रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ सकती है। अभी भी यह पूरी तरह से तैयार नहीं है।

