आज गीता दत्त अगर जिंदा होतीं तो 84 साल की होतीं। यह स्टोरी हिंदी फिल्म संगीत जगत की सबसे बहुमुखी सिंगर्स में से एक को समर्पित है। फरीदपुर में जन्मीं गीता दत्त दस बच्चों में से एक थीं। 1942 में वह अपने परिवार के साथ बॉम्बे आ गईं। संगीत की दुनिया में उनके आने को लेकर एक मशहूर किस्सा है। उस समय के एक जाने-माने संगीत निर्देशक, पंडित हनुमान प्रसाद ने बहुत छोटी उम्र की गीता को एक गाना गाते हुए सुना था। उस समय वह अपने अपार्टमेंट की बालकनी में थीं। आज हम 'संडे सिनेमा सीरीज' में गीता दत्त और उनके गानों के बारे में बात करेंगे।
1951 की नवकेतन की सुपरहिट फिल्म 'बाजी' ने एक सिंगर के रूप में उनकी छवि को पूरी तरह बदल दिया। एस.डी. बर्मन ने साहिर लुधियानवी की एक गजल को एक जैजी धुन में ढाल दिया, और इस तरह 'तदबीर से बिगड़ी हुई तकदीर' का जन्म हुआ! गीता को 'मेरा नाम चिन चिन चू' जैसे कैबरे गानों के सबसे अधिक जाना जाता है।
गीता दत्त के गानों के पीछे की कहानी
उनके हर गाने के पीछे की कहानी है जिसके बाद करियर ने उड़ान भरा। 'तदबीर से बिगड़ी हुई', यह वह गाना था जिसने गीता दत्त के करियर और जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया- भजन गाने वाली एक गायिका से वे एक बेहतरीन और हर तरह के गाने गा सकने वाली गायिका बन गईं। साहिर के बोल, बर्मन दा का संगीत, गीता दत्त की आवाज, और पर्दे पर गीता बाली और देव आनंद। एकदम जादुई।
'मेरा नाम चिन चिन चू' से हेलेन को भी मिली पहचान
'मेरा नाम चिन चिन चू' गाने ने गीता दत्त के करियर में नई जान डाल दी और डांसर-एक्ट्रेस हेलेन को बॉलीवुड में अपनी पहली बड़ी हिट दिलाई। प्रसिद्ध स्विंग-शैली वाला शुरुआती रिफ ओ.पी. नय्यर के हवाईयन गिटारवादक, एस. हजारा सिंह ने तैयार किया था। सांस्कृतिक इतिहासकारों के अनुसार, यह गाना 1916 के हिट लंदन म्यूजिकल 'चू चिन चाउ' से प्रेरित था, जो मोटे तौर पर 'अली बाबा और चालीस चोर' की कहानी पर आधारित था।
'ना जाओ सैयां छुड़ा के बैयां' के लिए अदालत पहुंचीं गीता
'साहिब बीबी और गुलाम' (1962) फिल्म का गाना 'ना जाओ सैयां छुड़ा के बैयां' गाने के लिए उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। 1960 के दशक की शुरुआत तक, निर्माता गुरु दत्त के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी इतनी खराब हो चुकी थी कि, खबरों के मुताबिक, गुरु दत्त ने उन्हें फिल्म के गाने गाने से हटाने की कोशिश की थी। ऐसे में, मीना कुमारी के लिए प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी जगह वापस पाने के लिए उन्हें कानूनी कदम उठाना पड़ा।
गुरु दत्त ने की बाहर करने की कोशिश
'साहिब बीबी और गुलाम' (1962) को बनाने के दौरान, गीता दत्त को प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी जगह वापस पाने के लिए कानूनी कदम उठाना पड़ा। उनके पति और फिल्म के प्रोड्यूसर गुरु दत्त ने उन्हें फिल्म के साउंडट्रैक से बाहर रखने की कोशिश की थी।
शादी टूटने की कगार पर आ गई
इससे पहले, गुरु दत्त ने गीता से कहा था कि वे बाहरी बैनरों के लिए गाना बंद कर दें और सिर्फ उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए ही काम करें, ताकि घर चलाने वाली मुख्य सदस्य के रूप में उनकी पहचान न बने। 1960 के दशक की शुरुआत तक 'आपसी शक', 'अहंकार की लड़ाई' और गुरु दत्त के वहीदा रहमान के साथ करीबी रिश्तों की अफवाहों के चलते उनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई थी।
गुरु दत्त की खातिर किया त्याग
उनके बीच के गहरे निजी मतभेदों की वजह से, जब संगीत निर्देशक हेमंत कुमार और गीतकार शकील बदायूंनी 'साहिब बीबी और गुलाम' का संगीत तैयार कर रहे थे, तब गुरु दत्त ने गीता को इससे दूर रखने की कोशिश की। गीता पहले ही गुरु दत्त की फिल्मों के लिए गाने की खातिर अपने करियर के बड़े मौकों का त्याग कर चुकी थीं। इसलिए, उन्होंने इस फिल्म से बाहर किए जाने को स्वीकार नहीं किया और इस प्रोजेक्ट में गाने के अपने राइट्स के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।
दो हीरोइनों में हुआ बंटवारा
कानूनी हस्तक्षेप के बाद, उन्हें फिल्म के आधे गाने गाने का मौका वापस मिल गया, जिससे फिल्म की दोनों हीरोइनों के गानों का बंटवारा हो गया। हालांकि गीता ने इससे पहले 'प्यासा' (1957) में वहीदा रहमान के लिए गाने गाए थे, लेकिन 'साहिब बीबी और गुलाम' में उन्होंने वहीदा रहमान के लिए गाने से साफ इनकार कर दिया। नतीजतन, वहीदा रहमान के सभी गाने आशा भोसले ने गाए, जबकि गीता ने मीना कुमारी के किरदार 'छोटी बहू' के लिए अपनी आवाज दी।

