नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है। ये हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 सांसों के जरिए हमारे फेफड़े और खून में पहुंचकर कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि बढ़े हुए AQI के दौरान हम कुछ गलतियों को करने से बचें, ताकि प्रदूषण की वजह से हमारी सेहत को कम से कम नुकसान हो। आइए जानें क्या हैं ये गलतियां।
क्लोथ मास्क को सुरक्षित समझना
साधारण कपड़े या सर्जिकल मास्क हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 को रोकने में असरदार नहीं होते। ये प्रदूषण इतने छोटे होते हैं कि आसानी से मास्क को पार कर जाते हैं। अगर घर से बाहर निकलना जरूरी है, तो हमेशा सही फिट वाला N95 मास्क ही पहनें और अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें।

