अमेरिकी गवर्नर ने पोस्ट की भारतीय नौसेना के युद्धपोत की तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जॉर्जिया के गवर्नर और रिपब्लिकन नेता ब्रायन पी. केम्प ने लिखा 'हमारे देश की स्थापना के शुरुआती दिनों से ही नेवी ने हमारे देश की रक्षा की है और समुद्रों में आज़ादी की हिफाजत की है। इसके जन्मदिन पर हम उन नाविकों को सलाम करते हैं जिनकी सेवा, त्याग और हिम्मत इस विरासत को आगे बढ़ाती है।' अपने पोस्ट के साथ गवर्नर केम्प ने एक लाइन में आगे-पीछे चलते हुए तीन युद्धपोतों की एक तस्वीर भी शेयर की जिन पर 'हैप्पी बर्थडे US नेवी' और जॉर्जिया राज्य की मुहर बनी हुई थी।इसमें कोई शक नही कि गवर्नर केम्प का ये पोस्ट देशभक्ति से भरा था। लेकिन उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की वो गलत थी। ये तस्वीर भारतीय युद्धपोत की है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के पत्रकार डेव ब्राउन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसका इशारा किया और उसे भारतीय युद्धपोत बताया। जो तीनों युद्धपोत दिख रहे हैं वो भारतीय नौसेना के INS गोदावरी, INS ब्रह्मपुत्र और INS ब्यास युद्धपोत हैं। यह तस्वीर 2008 में अमेरिकी नौसेना के एक फोटोग्राफर ने ली थी जब दोनों नौसेनाएं एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं।
सिर्फ गवर्नर केम्प ही अकेले ऐसे अमेरिकी राजनेता नहीं हैं जिन्होंने अमेरिकी नौसेना को जन्मदिन की बधाई देने के लिए विदेशी युद्धपोतों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। पत्रकार ब्राउन ने दूसरे अमेरिकी राजनेताओं और मशहूर हस्तियों की तरफ से की गई ऐसी ही गलतियों का जिक्र किया है।
सिर्फ गवर्नर केम्प ही अकेले ऐसे अमेरिकी राजनेता नहीं हैं जिन्होंने अमेरिकी नौसेना को जन्मदिन की बधाई देने के लिए विदेशी युद्धपोतों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। पत्रकार ब्राउन ने दूसरे अमेरिकी राजनेताओं और मशहूर हस्तियों की तरफ से की गई ऐसी ही गलतियों का जिक्र किया है।
अमेरिका के कई नेताओं ने भारतीय युद्धपोतों की तस्वीर पोस्ट कीं
- ओहियो के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव माइक डोविला जो ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं और दिलचस्प बात यह है कि खुद अमेरिकी नौसेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कमांडर भी रह चुके हैं उन्होंने अमेरिकी नौसेना को जन्मदिन की बधाई देते हुए रूसी नौसेना के एक युद्धपोत शेयर की है।
- US बॉर्डर पेट्रोल के अधिकारी जेफरी जे. डिनिस ने रूसी किरोव-क्लास बैटलक्रूजर की एक तस्वीर पोस्टकर अमेरिकी नौसेना को जन्मदिन की बधाई दी है।
- नॉर्थ कैरोलिना के अमेरिकी सांसद टिम मूर ने उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया जिसमें भारतीय नौसेना के तीन फ्रिगेट थे और जिसे केम्प ने शेयर किया था।
- डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और सैन डिएगो के मेयर टॉड ग्लोरिया ने सोवियत-युग के क्रूजर 'मिखाइल कुतुजोव' की तस्वीर का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना को बधाई देने के लिए किया है।
- रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े थिंक टैंक 'फ्रीडम कॉकस फउंडेशन' के सोशल मीडिया अकाउंट ने भारतीय नौसेना के फ्रिगेट INS त्रिकंद की तस्वीर पोस्ट की है।
एक और यूजर ने लिखा 'अमेरिका में आखिर क्या हो रहा है? ग्रीनलैंड और समुद्र के कुछ हिस्से पर दावा करने के बाद अब वे हमारे जहाजों को भी अपना बता रहे हैं?' एक व्यक्ति ने अफसोस जताया कि केम्प भारतीय नौसेना के जहाजों की बेहतर तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते थे।



