इस बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे अधिक उछाल दिखा। यह मार्केट की शुरुआत होते ही 2.68 फीसदी बढ़त के साथ हरे निशान में 428.80 पर ट्रेड करते हुए दिखा।
आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन हैं, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर क्यों उछले और इसके साथ ही जानेंगे कि भारतीय शेयर बाजार में विदेशी और घरेलू निवेशकों की ट्रेडिंग का अपडेट क्या है...
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट दर्ज की गई।निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?
10 बजे निफ्टी के 50 शेयरों के टॉप गेनर्स और लूजर्सकोटक महिंद्रा बैंक शेयर में तेजी क्यों आई है?
बीते कई दिनों से मार्केट में गिरावट दिख रही है। इस बीच आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बड़ा उछाल दिखा है। जानकार बता रहे हैं कि यह तेजी नए एमडी सह सीईओ के चयन के ऐलान के बाद आई है।मिली जानकारी के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक ने आज गुरुवार को अनुप कुमार साहा को अपना नया एमडी और CEO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। अनुप का कार्यकाल तीन साल का होगा।
अनुप साहा की बात करें तो अभी वे कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास कुल 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें 25 साल केवल बैंकिंग और गैर बैंकिंग वित्तीय सेवाओं में बड़ा अनुभव शामिल है।
अनुप साहा की बात करें तो अभी वे कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास कुल 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें 25 साल केवल बैंकिंग और गैर बैंकिंग वित्तीय सेवाओं में बड़ा अनुभव शामिल है।
30 सितंबर को शेयर बाजार का हाल क्या था?
30 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट जारी रही थी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 72,441.15 पर खुला था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,665.00 पर खुला। वहीं, जब साढ़े तीन बजे बाजार बंद हुआ तो सेंसेक्स 0.07 फीसदी यानी कि 48.78 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 72,480.29 पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.42 फीसदी यानी कि 95.75 अंक गिरकर 22,620.45 पर बंद हुआ था।- आज सेंसेक्स की ओपनिंग कितने पर हुई?
आज सेंसेक्स की ओपनिंग 72,192.89 पर हुई। - आज निफ्टी की ओपनिंग कितने पर हुई?
आज निफ्टी की ओपनिंग 22,543.70 पर हुई। - बुधवार को शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने कितनी बिकवाली की?
बुधवार को शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने 10,148 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली (बेचा) की। - बुधवार को घरेलू निवेशकों ने कितनी खरीदारी की?
बुधवार को घरेलू निवेशकों ने 11,272 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। - सोमवार 28 सितंबर को शेयर बाजार में निवेशकों को कितना नुकसान हुआ था?
सोमवार 28 सितंबर को शेयर बाजार में निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। सेंसेक्स 1124.02 अंक और निफ्टी 360.25 अंक गिरा था।
