Select Date:

कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी के वैज्ञानिक दे रहे नवीन कृषि तकनीक की जानकारी

Updated on 05-06-2025 11:59 AM

राजनांदगांव।  विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों के गांव एवं खेतों में पहुंचकर कृषकों से सीधा संवाद कर कृषि एवं कृषि से संबंधित नवीन तकनीक की जानकारी प्रदान कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के तीन दल अलग-अलग विकासखंडों में पहुंचकर कृषि के नवीन तकनीक एवं शासन द्वारा कृषकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे है। जिसके तहत राजनांदगांव विकासखंड में डॉ. नूतन रामटेके एवं श्रीमती अंजलि घृतलहरे, डोंगरगढ़ विकासखंड में डॉ. अतुल डांगे एवं  जीतेन्द्र मेश्राम, छुरिया विकासखंड में डॉ. योगेन्द्र श्रीवास एवं  आशीष गौरव शुक्ला द्वारा विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों के उन्नयन हेतु उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है। साथ ही अभियान के दौरान खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक तकनीक, प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों का जीवंत प्रदर्शन, बीज उपचार, धान की सीधी बुआई विधि, पशुपालन एवं उन्नत पशु नस्ल की जानकारी, कृषि ड्रोन तकनीक, मत्स्य पालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल में संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले एवं विकासखंड के जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान शिविरों में उपस्थित होकर किसानों को कृषि की नवीन तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित होकर कृषि के नवीन तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसी को लंगड़ा घोड़ा कहना न…
 06 June 2025
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार सुबह बाघिन ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मानपुर बफर क्षेत्र का है।वन विभाग…
 06 June 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भोपाल शहर में नगर निगम ने बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। बड़ा तालाब किनारे खानूगांव समेत…
 06 June 2025
भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके के प्रभात चौराहा पर फर्जी कॉल सेंटर खोलकर देशभर के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में चालान पेश कर दिया…
 06 June 2025
प्रदेश सरकार अब जिलों में भवन विहीन स्कूलों में भवन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर फोकस करने जा रही है जहां एक दो कमरों…
 06 June 2025
जबलपुर में 31 मई को हुई कांग्रेस की जयहिंद सभा में पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठे। पूर्व मंत्री और जबलपुर से विधायक…
 06 June 2025
राजधानी भोपाल में ईदुल अजहा (बकरीद) 7 जून शनिवार को मनेगी। इसके बाद 3 दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगी। नगर निगम कुर्बानी के अवशेष इकट्‌ठा करेगा। जिसे आदमपुर खंती…
 06 June 2025
भोपाल में इंजीनियर से चोर बने अभिलाष विश्वकर्मा और यशवंत रघुवंशी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने चोरी के माल से जमकर ऐश किए हैं। बैंकाक और…
 06 June 2025
मां के हाथ की मिठाई और सूखे मेवों से भरा एक पार्सल दीवाली पर अपने बेटे के लिए स्पेन भेजा गया, लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। इससे परिवार को भावनात्मक नुकसान…
Advertisement