Select Date:

रूस का यूक्रेन पर जवाबी हमला:कई मिसाइल-ड्रोन दागीं, 4 की मौत, 20 घायल

Updated on 06-06-2025 02:15 PM

रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहरों के ऊपर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत के एक दिन बाद हुआ।

रूस के हमले के बीच सभी यूक्रेनी क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी कर दी गई है। यूक्रेन की एयरफोर्स ने कहा कि रूस के Tu-95MS बाम्बर एयरक्राफ्ट ने क्रूज मिसाइलें दागीं है। यूक्रेन के कीव, टर्नोपिल, खमेलनित्सकी, ल्विव और लुत्स्क से विस्फोटों की खबरें सामने आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 जून को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट बात की थी। ट्रम्प ने बताया था कि पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन की तरफ से हाल ही में रूस के अंदर किए गए ड्रोन अटैक का बदला लेंगे।

यूक्रेन ने 1 जून को रुस के एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था। इन हमलों में रूस के 5 एयरबेस पर मौजूद 41 एयरक्राफ्ट्स को निशाना गया। यूक्रेन ने इस ऑपरेशन को ‘स्पाइडर वेब’ नाम दिया था।

रुसी हमलों में कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा

यूक्रेनी मीडिया के अनुसार​​​​ कीव में ड्रोन हमलों से कई जगह आग लग गई। जिसके कारण कम से कम 4 लोग मारे गए और 20 घायल हुए, जिनमें 16 को अस्पताल में भर्ती किया गया। हमले में कई रिहायशी इमारतों, पेट्रोल पंप, शैक्षणिक संस्थान और मेट्रो लाइन को भी नुकसान पहुंचा है।

हमले के कारण यूक्रेन के डार्नित्सिया और लिवोबेरेज़्ना स्टेशनों के बीच मेट्रो लाइन पर ट्रैक और केबल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रास्ता बंद हो गया। प्रशासन ने कहा कि मरम्मत का काम 24 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।

यूक्रेन ने रुस 5 एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था

यूक्रेन ने ड्रोन हमलों में 1 जून को रुस के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया था। ये FPV (फर्स्ट-पर्सन-व्यू) ड्रोन्स थे। इन 117 ड्रोन्स ने रूसी एयरबेस में खड़े A-50, TU-95 और TU-22 जैसे स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स को निशाना बनाया। यूक्रेन ने इस पूरे ऑपरेशन को ‘स्पाइडर वेब’ नाम दिया है।

इस हमले में रुस के कई विमानों को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा नहीं बताया है। यूक्रेन की SBU सिक्योरिटी सर्विस के एक सूत्र के मुताबिक, इन हमलों में रूस के 5 एयरबेस पर मौजूद 41 एयरक्राफ्ट्स को निशाना गया। इसमें TU-95 और TU-22 स्ट्रैटजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट, A-50 रडार डिटेक्शन एंड कमांड एयरक्राफ्ट शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल से 2 जून की रात को 216 कैदी फरार हो गए थे। अब इस जेल के हेड कॉन्स्टेबल राशिद चिंगारी के फरार होने की…
 06 June 2025
रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहरों के ऊपर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी राष्ट्रपति…
 06 June 2025
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार से हटते ही इलॉन मस्क खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार रात को मस्क और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई। बहस इतनी…
 06 June 2025
स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जहाज से गाजा की यात्रा पर निकली हैं। वे अपने साथ गाजा के लोगों के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डाइपर और वाटर…
 06 June 2025
सऊदी अरब में हज यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह 4 से 9 जून तक चलेगी। अब तक 15 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं। पिछले…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट फोन पर बात की। ट्रम्प ने की इसकी जानकारी…
 05 June 2025
ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने गाजा से जुड़ी रिपोर्ट को हटाने के व्हाइट हाउस के दावे को गलत बताया है।व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने दावा किया था…
 05 June 2025
पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों को ईद मनाने से रोकने के लिए जबरदस्ती हलफनामें भरवाए जा रहे हैं। पंजाब में तो अहमदियों को चेतावनी दी गई…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की…
Advertisement