Select Date:

पुतिन ने ट्रम्प से कहा-यूक्रेन से हमले का बदला लेंगे:दोनों नेताओं के बीच 75 मिनट बात हुई

Updated on 05-06-2025 01:56 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट फोन पर बात की। ट्रम्प ने की इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

ट्रम्प ने कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई, लेकिन यह ऐसी बातचीत नहीं थी जिससे तत्काल शांति हो जाए।

ट्रम्प ने बताया कि पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन की तरफ से हाल ही में रूस के अंदर किए गए ड्रोन अटैक का बदला लेंगे। इस हमले में रूस के कई विमान तबाह हो गए थे।

ट्रम्प ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है। मेरा मानना ​​है कि हम दोनों इस पर सहमत हैं। पुतिन ने सुझाव दिया कि वह ईरान के साथ परमाणु वार्ता में मदद कर सकते हैं।

रूस-यूक्रेन ने हाल ही में दूसरे दौर की शांति वार्ता की

रूस और यूक्रेन की बीच सोमवार को तुर्किये से इस्तांबुल में दूसरे दौर की शांति वार्ता हुई है। दोनों देश गंभीर रूप से घायल और बीमार युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमत हो गए हैं।

इसके साथ ही दोनों पक्ष 6,000-6,000 मारे गए सैनिकों के शव भी वापस लौटाएंगे। यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने कहा कि हम सभी युद्धबंदियों की रिहाई और सभी दिव्यांग बच्चों और कैदियों की वापसी चाहते हैं।

वहीं, रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेंडिस्की ने कहा- इस समझौते के तहत गंभीर रूप से घायल और 18 से 25 साल के युवा सैनिकों की भी अदला-बदली की जाएगी।

पिछले हफ्ते ट्रम्प ने पुतिन को धमकी दी थी

पिछले हफ्ते ट्रम्प ने धमकी दी थी कि अगर पुतिन यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की कोशिशों में उनका साथ नहीं देते तो अमेरिका रूस को लेकर अपने अप्रोच बदल देगा। इसके लिए पुतिन को दो हफ्ते का टाइम दिया गया था।

इससे पहले ट्रम्प ने रूस की तरफ से यूक्रेन में ड्रोन और मिसाइल हमलों को तेज करने पर कहा था कि पुतिन पूरी तरह पागल हो गए हैं और आग से खेल रहे हैं।

अमेरिका ने ईरान का नया परमाणु समझौता प्रस्ताव ठुकराया

वहीं, अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए शनिवार को एक नया प्रस्ताव भेजा था। मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इसे लेकर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने ईरान को एक डिटेल प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लेविट ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि ईरान को कभी भी परमाणु बम हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

ट्रम्प ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा- हमारे संभावित समझौते के तहत, हम ईरान को यूरेनियम संवर्धन की बिल्कुल इजाजत नहीं देंगे।

हालांकि ईरान ने अमेरिका के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि यह प्रस्ताव उनकी इंट्रेस्ट को पूरा नहीं करता है। बुधवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा कि तेहरान यूरेनियम संवर्धन बंद नहीं करेगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पहले एक पोस्ट में कहा था कि ईरान इस प्रस्ताव का जवाब अपने सिद्धांतों, राष्ट्रीय हितों और लोगों के अधिकारों के आधार पर देगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
पाकिस्तान में कराची के मालिर जेल से 2 जून की रात को 216 कैदी फरार हो गए थे। अब इस जेल के हेड कॉन्स्टेबल राशिद चिंगारी के फरार होने की…
 06 June 2025
रूस ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव और प्रमुख शहरों के ऊपर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी राष्ट्रपति…
 06 June 2025
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार से हटते ही इलॉन मस्क खुलकर उनका विरोध कर रहे हैं। गुरुवार रात को मस्क और ट्रम्प के बीच तीखी बहस हुई। बहस इतनी…
 06 June 2025
स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जहाज से गाजा की यात्रा पर निकली हैं। वे अपने साथ गाजा के लोगों के लिए दवा, अनाज, बच्चों के लिए दूध, डाइपर और वाटर…
 06 June 2025
सऊदी अरब में हज यात्रा का आज तीसरा दिन है। यह 4 से 9 जून तक चलेगी। अब तक 15 लाख से ज्यादा हज यात्री मक्का पहुंच चुके हैं। पिछले…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर करीब 75 मिनट फोन पर बात की। ट्रम्प ने की इसकी जानकारी…
 05 June 2025
ब्रिटिश न्यूज चैनल बीबीसी ने गाजा से जुड़ी रिपोर्ट को हटाने के व्हाइट हाउस के दावे को गलत बताया है।व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने दावा किया था…
 05 June 2025
पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत में अहमदिया मुस्लिमों को ईद मनाने से रोकने के लिए जबरदस्ती हलफनामें भरवाए जा रहे हैं। पंजाब में तो अहमदियों को चेतावनी दी गई…
 05 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका की…
Advertisement