Select Date:

एमपी में 8 दिन पहले एंटर हो सकता है मानसून:इस बार 38-39 इंच बारिश की उम्मीद, महाराष्ट्र में भी जल्दी पहुंचा

Updated on 27-05-2025 12:24 PM

इस बार मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक 8 से 10 दिन पहले हो सकती है। सोमवार को मानसून महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में 15 दिन पहले ही पहुंच गया। इधर, मंगलवार को मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एमपी समेत देश में होने वाली बारिश को लेकर पूर्वानुमान भी जारी करेंगे। अप्रैल में इस सीजन 38 से 39 इंच बारिश होने की उम्मीद जताई गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मानसून ने मुंबई, पुणे, कलबुर्गी, महबूबनगर, कावली समेत अमरतला, गोलपारा में दस्तक दे दी। यहां मानसून के आने की सामान्य तारीख 10 जून तक है। मानसून की रफ्तार अभी ठीक है। यही रफ्तार रहती है तो मध्यप्रदेश में मानसून 4 से 7 जून तक आ सकता है।

बता दें कि प्रदेश में मानसून के आमद की सामान्य तारीख 15 जून है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से यह 18 से 22 जून के बीच ही पहुंच रहा है। पिछले साल यानी 2024 में मानसून की 21 जून को एंट्री हुई थी। यह 6 दिन देरी से प्रदेश में पहुंचा था। इस बार जून के शुरुआत में ही मानसून के एंटर होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली से जारी होगा मानसून का फोर कास्ट मंगलवार शाम को नई दिल्ली से मौसम विभाग मानसून का फोर कास्ट जारी करेगा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। एमओएस सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन और डीजीएम आईएमडी डॉ. एम. महापात्रा मानसून के बारे में बताएंगे।

दक्षिणी हिस्से से होगी मानसून की एंट्री मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बैतूल, बड़वानी के रास्ते से मानसून दस्तक देगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे लेट 25 जून तक पहुंचेगा। भोपाल, इंदौर में यह 20 से 22 जून के बीच आ सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिले में प्रवेश किया था। इस बार भी इन्हीं जिलों से मानसून के आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि इस बार मानसून ने 8 दिन पहले ही देश में दस्तक दी है। इससे पहले 2009 को भी मानसून 23 मई को पहुंच गया था। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति ठीक है। मध्यप्रदेश में इस बार भी समय से दस्तक देने की स्थिति बन रही है।

बारिश के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद प्रदेश में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक 104 से 106% यानी औसत 38-39 इंच बारिश हो सकती है। जबलपुर-शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरेगा। ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग में भी कोटा फुल हो सकता है।

साल 2023 में प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी, लेकिन 2024 में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 44 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश हुई थी। नतीजा ये रहा है कि सोयाबीन का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 2 क्विंटल तक बढ़ गया था। वहीं, गेहूं-चने के लिए भी पानी पर्याप्त गिरा था। मई के आखिरी में मौसम विभाग एक और अपडेट जारी करेगा। इसमें बारिश को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। अप्रैल में हुए मानसून फोरकास्ट में कहा था कि जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2025
भोपाल: 28 मई, 2025 l  गांव की एक सामान्य गृहिणी से आत्मनिर्भर उद्यमी बनने की यह कहानी है श्रीमती गीता मीणा की, जो तारा सेवनिया की निवासी हैं। कभी वह अपने…
 28 May 2025
भोपाल। कर्मचारी या आश्रित के बीमार होने पर मिलने वाला मेडिकल अग्रिम अब आसानी से मिल जाएगा, क्योंकि 80 प्रतिशत तक मेडिकल अग्रिम देने का अधिकार अब मूल विभाग को होगा।…
 28 May 2025
देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 1047 हो गई है, जो तीन दिन पहले लगभग 316 थी। मध्यप्रदेश…
 28 May 2025
मध्य प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाने अब सैटेलाइट (उपग्रह) बेस्ड खनन निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। खनिज साधन विभाग ने इसके लिए प्रदेश की सभी खदानों को जियो…
 28 May 2025
31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्‍कर की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम…
 28 May 2025
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का दौर चला। भोपाल में बुधवार देर रात तक तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। शाजापुर जिले में…
 28 May 2025
भोपाल के मिसरोद में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कॉलोनी में लाइट जाने से 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देखकर उसके पिता…
 28 May 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल में होने वाली सभा और महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इसमें भोपाल…
 28 May 2025
इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गए हैं। दोनों की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे…
Advertisement