Select Date:

सैटेलाइट के आधार पर अवैध खनन रोकने की तैयारी:एमपी की सभी खदानें जियो टैग, खनन पर कलेक्टरों को अलर्ट जारी कर रहा खनिज विभाग

Updated on 28-05-2025 12:59 PM

मध्य प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाने अब सैटेलाइट (उपग्रह) बेस्ड खनन निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। खनिज साधन विभाग ने इसके लिए प्रदेश की सभी खदानों को जियो टैग किया था। जिसे पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है और एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल से सैटेलाइट के माध्यम से अवैध उत्खनन की पहचान कर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। जिसे पोर्टल पर जिला कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी द्वारा लॉग इन कर देखा जा सकता है।

प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव ने सैटेलाइट (उपग्रह) आधारित खनन निगरानी प्रणाली को लागू किए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा है कि खनिजों के अवैध उत्खनन पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट (उपग्रह) आधारित खनन निगरानी प्रणाली विकसित की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश की सभी खदानों को जियो टैग किया है।

विभाग द्वारा तैयार पोर्टल पर क्लिक कर इसे एक्सेस किया जा सकता है। प्रमुख सचिव ने बताया कि इस पोर्टल से सैटेलाइट के माध्यम से अवैध उत्खनन की पहचान कर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। जिसे पोर्टल पर जिला कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी द्वारा लॉग इन कर देखा जा सकता है।

लॉग इन की जानकारी अलग से विभागीय ई-मेल आईडी में दी है। जिला कलेक्टर एवं खनिज अधिकारी को अलर्ट की जानकारी एसएमएस द्वारा हर माह पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी। प्रमुख सचिव खनिज द्वारा कलेक्टर्स को सैटेलाइट आधारित खनन निगरानी प्रणाली का जिले में तत्परता से क्रियान्वयन करने तथा अवैध उत्खनन पाये जाने पर परिवहन एवं भंडारण नियम के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

अलर्ट मैप पर दिखेंगे

  • जिले के अंतर्गत जारी किए गए अलर्ट मैप पर चिह्नित रहेंगे, जिनका अन्य खदानों, जियो लॉजिकल लेयर एवं खसरे की जानकारी के आधार पर परीक्षण किया जा सकता है।
  • जारी किए गए अलर्ट को खनिज अधिकारी द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन कर मोबाइल ऐप के माध्यम से वेरिफाई किया जाएगा।
  • फील्ड वेरिफिकेशन के बाद अवैध उत्खनन पाए जाने पर मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण नियम-2022 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
  • पोर्टल के संबंध में वीसी के माध्यम से सभी जिला कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2025
देश व प्रदेश की बेटियाँ एवं महिलायें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व क़ायम कर रही है। वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध मुरैना में सेना के क्षेत्र में अब तक बेटों…
 29 May 2025
भोपाल के राज्य शिक्षा केन्द्र में गुरूवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित की गई ऑनलाईन लॉटरी में 83 हजार 483 बच्‍चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों…
 29 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। यह…
 29 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण…
 29 May 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश…
 29 May 2025
सुश्री मान्या ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव सीधी जिले की राष्ट्रीय लोक गायिका एवं देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय का विंध्य क्षेत्र के लोक संगीत को आगे…
 29 May 2025
भोपाल: 29 मई, 2025 l  कभी पारंपरिक खेती से सीमित आय अर्जित करने वाली ग्राम बरखेड़ा बोंदर की श्रीमती लक्ष्मीबाई आज फूलों की खेती से लाखों की आमदनी कर रही…
 29 May 2025
महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर 24 लोग बैठेंगे। केंद्र सरकार में मप्र की महिला केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार में महिला मंत्री, महिला सांसद-विधायक के…
 29 May 2025
प्रदेश के 1.50 लाख से ज्यादा शिक्षकों को चौथे समयमान वेतनमान का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी संक्षेपिका तैयार कर कैबिनेट मंजूरी…
Advertisement