Select Date:

स्वावलंबी महिला सशक्त राष्ट्र

Updated on 29-05-2025 06:42 PM
देश व प्रदेश की बेटियाँ एवं महिलायें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व क़ायम कर रही है। वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध मुरैना में सेना के क्षेत्र में अब तक बेटों का ही नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब यहां की बेटियां भी सैन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। हाल ही में अम्बाह के चांद का पुरा गांव की बेटी हिमानी ने सेना के पूना मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग में स्नातक पाठ्यक्रम सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर सेना में कमीशन्ड नर्सिंग आफीसर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। लेफ्टिनेंट बनकर हिमानी ने न केवल अपने परिवार को बल्कि प्रदेश एवं चम्बल अंचल को भी गौरवान्वित किया है।

हिमानी चांद का पुरा गांव के रिटायर्ड सूबेदार माधौ सिंह तोमर एवं श्रीमती सुमन तोमर की पुत्री, नायक विकास तोमर की बहन है। हिमानी को यह उपलब्धि पूना के कैप्टन देवाशीष कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में आयोजित कमीशनिंग सेरेमनी परेड मैदान में हासिल हुई है। हिमानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा शांति निकेतन अंबाह से एवं 12 वी जवाहर नवोदय विद्यालय जौरा से प्राप्त की उसके कोटा एवं ग्वालियर से आगे की परीक्षायों की तैयारी की। महिलाओं के हर क्षेत्र में सशक्त बनने से एक मजबूत राष्ट्र एवं समाज का निर्माण हो रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश एवं मुरैना की महिलाएँ अपना योगदान बखूबी दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण…
 30 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास और रेल नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह…
 29 May 2025
देश व प्रदेश की बेटियाँ एवं महिलायें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व क़ायम कर रही है। वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध मुरैना में सेना के क्षेत्र में अब तक बेटों…
 29 May 2025
भोपाल के राज्य शिक्षा केन्द्र में गुरूवार को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित की गई ऑनलाईन लॉटरी में 83 हजार 483 बच्‍चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों…
 29 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। यह…
 29 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण…
 29 May 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश…
 29 May 2025
सुश्री मान्या ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव सीधी जिले की राष्ट्रीय लोक गायिका एवं देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय का विंध्य क्षेत्र के लोक संगीत को आगे…
 29 May 2025
भोपाल: 29 मई, 2025 l  कभी पारंपरिक खेती से सीमित आय अर्जित करने वाली ग्राम बरखेड़ा बोंदर की श्रीमती लक्ष्मीबाई आज फूलों की खेती से लाखों की आमदनी कर रही…
Advertisement