Select Date:

प्रधानमंत्री श्री मोदी का भोपाल आगमन, बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाएगा: मुख्यमंत्री

Updated on 30-05-2025 01:07 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री जी के लोकमाता देवी अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश आगमन से लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल आगमन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन को देखा और की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 30 मई को जम्बूरी मैदान स्थित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, प्रदर्शनी स्थल और मंच व्यवस्था

बैठक में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए बैठक व्यवस्था, उनके लिए पेयजल प्रबंध, पार्किंग, चलित शौचालय, कार्यक्रम स्थल पर मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध, मंच व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न तैयारियों की जानकारी दी गई।

बैठक में वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री वीडी शर्मा, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 June 2025
भोपाल के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को कार्यशाला की शुरुआत की गई। यहां करीब 1200 साल पुराने नाट्य सिद्धांतों पर मंथन होगा। यह 21 जून साल 2025 तक चलेगी।इस…
 01 June 2025
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इसके लिए गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद…
 01 June 2025
रेलवे प्रशासन ने रीवा से चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) और वापसी मार्ग पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन की कुल दस ट्रिप (पांच अप और पांच डाउन) को निरस्त करने का निर्णय लिया…
 01 June 2025
भोपाल में सरेराह लूट की घटना सामने आई है। भोपाल गेट के पास करीब दो आरोपियों ने सिर पर चाकू मारकर मोबाइल कारोबारी का नोटों से भरा बैग झपट लिया।…
 01 June 2025
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के पराक्रम का सम्मान करने शनिवार को जबलपुर में कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस के तीन पूर्व…
 01 June 2025
बिजली कंपनी के कॉल सेंटर के बारे में लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बेहद नाराज हुए। शनिवार रात वे अचानक कंपनी मुख्यालय गोविंदपुरा स्थित…
 01 June 2025
भोपाल। पहली बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की तारीख में वृद्धि कर दी गई है। अब विद्यार्थी आठ…
 31 May 2025
इंदौर ने आज आधुनिकता की नई पटरी पर कदम रखा। मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी अब मेट्रो ट्रेन प्रणाली से जुड़ चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल…
 31 May 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री…
Advertisement