Select Date:

पहली बार होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा, साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Updated on 01-06-2025 01:06 PM

भोपाल पहली बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की तारीख में वृद्धि कर दी गई है। अब विद्यार्थी आठ जून तक आवेदन कर सकेंगे। 10वीं की परीक्षा 17 जून से 26 जून तक एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से पांच जुलाई तक सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

अब तक साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए प्रदेश भर में 1400 केंद्र बनाए गए हैं। माशिम की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 10वीं व 12वीं में 5.15 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं।

ये विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों को दूसरा अवसर मिला है। इसलिए पहली परीक्षा में जो गलती हुई है, उसे दोहराएं नहीं बल्कि उससे सबक लेकर ठीक से साफ-सुथरा लिखें।

परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा

माशिम की ओर से जारी आदेश में विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्य परीक्षा की तरह ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसमें भी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले यानी आठ बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। 8.30 बजे परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 8.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
🔸 राहुल गांधी का भोपाल दौरा 3 को, संगठन सृजन और नवसृजन अभियान पर रहेगा फोकस🔸 विधायक-सांसदों से करेंगे चर्चा, रवींद्र भवन में पदाधिकारियों से होगा संवादसंदीप सिंह गहरवार भोपाल। कांग्रेस…
 02 June 2025
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक माह तक एसी और पेट्रोल-डीजल चलित वाहन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ,…
 02 June 2025
शहर में 2018 से मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम चल रहा है। सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किमी रूट पर मेट्रो का संचालन कब शुरू होगा, ये आज…
 02 June 2025
मप्र में इस साल जनवरी से अब तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सूची से 4.5 लाख नाम हटाए जा चुके हैं। ये वे हितग्राही थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है…
 02 June 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 14 जून को मप्र आ रहे हैं। वे पचमढ़ी में प्रस्तावित तीन दिवसीय ​विधायक-सांसदों की ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों को…
 02 June 2025
इंदौर के दंपती राजा और सोनम रघुवंशी को लापता हुए आज सोमवार को 11 दिन हो गए हैं। मेघालय के ओसरा हिल्स से 23 मई की शाम के बाद उनकी…
 02 June 2025
दमोह तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा, उनकी पत्नी एसडीओपी ख्याति मिश्रा, कटनी में एसपी रहे और अब पुलिस मुख्यालय में अटैच एआईजी अभिजीत रंजन का विवाद एक बार फिर चर्चा में…
 02 June 2025
कोरोना वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। वर्तमान की स्थिति यह है कि कोविड 19 डेशबोर्ड के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3758…
 02 June 2025
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में…
Advertisement