भोपाल टॉकीज से प्लेटिनम प्लाजा तक रूट
शाम चार बजे भोपाल टॉकीज से यात्रा की शुरुआत होगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई प्लेटिनम प्लाजा पर संपन्न होगी। भगवान के स्वागत में भक्तों द्वारा तैयार किया गया 500 किलो विशेष ''खाजा'' महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान के लिए विशेष पोशाक वृंदावन से मंगवाई गई है।
इस्कॉन कोलार की रथयात्रा कल निकलेगी
इस्कान कोलार द्वारा 19 जुलाई को दोपहर एक बजे सर्वधर्म चौराहा से रथयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल और हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस आधुनिक रथ होगा।
दोनों ही संस्थाओं द्वारा यात्राओं की तैयारियां और रथों की सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।











