आरओ सिस्टम में गंदगी, पानी में सूक्ष्म काले कण मिले
जांच के दौरान बिना वैध लाइसेंस खाद्य व्यवसाय संचालित होने से लेकर गंदे आरओ सिस्टम, पेयजल संदूषण की आशंका और स्वच्छता संबंधी गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दोनों छात्रावासों की मेस, रसोई, खाद्य भंडारण व्यवस्था, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, पेयजल व्यवस्था, आरओ प्लांट, जल भंडारण टंकियों और स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
संस्थान प्रबंधन ने दावा किया कि 11 जुलाई को पानी की टंकियों की सफाई कराई गई थी और आरओ फिल्टर भी बदले गए थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान आरओ सिस्टम में गंदगी व पानी में सूक्ष्म काले कण मिलने से पेयजल की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।











