मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में 20 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, यहां बदलेगा मौसम

मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में 20 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, यहां बदलेगा मौसम

भोपाल। मानसून पर लगे ब्रेक के चलते गर्मी और उमस से परेशान प्रदेश वासियों के लिए अच्‍छी खबर है। जल्‍द ही मानसून धमाकेदार वापसी कर सकता है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन में पूरे प्रदेश में शानदार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को मानसून ने करवट ली, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी शनिवार को प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी वर्षा हो सकती है। राहत की बात यह है कि 19 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में झमाझम और भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भी बड़ी गिरावट आएगी।

भारतीय मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल एवं आसपास के क्षेत्रों पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई, 2026 को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा तथा ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 18 से 22 जुलाई के बीच में वर्षा का अनुमान

ग्वालियर चंबल क्षेत्र में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 18 से 22 जुलाई के बीच में अंचल में वर्षा तो होगी, लेकिन अति या अत्याधिक वर्षा होने के आसार नहीं है। कहीं अधिक तो कहीं पर कम वर्षा हो सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब का क्षेत्र आगे तो बढ़ गया है, लेकिन कमजोर हो रहा है। ऐसे में वर्षा तो होगी, लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इससे अंचल के लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Advertisement