Select Date:

पाकिस्तानी सैन्य काफिले में IED ब्लास्ट, 10 की मौत:BLA ने ली जिम्मेदारी

Updated on 26-04-2025 01:13 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। BLA ने शुक्रवार को बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

BLA ने कहा कि उसके फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल्ड IED के जरिए निशाना बनाया है। यह हमला हमारी आजादी की लड़ाई का हिस्सा है।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक क्वेटा से लगभग 30 किमी मार्गट चौकी के पास सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया। BLA ने कहा कि दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा।

BLA ने पिछले महीने क्वेटा में ट्रेन हाईजैक की थी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पिछले महीने बलूचिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया था। ट्रेन में लगभग 450 पैसेंजर सवार थे। BLA ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, राजनैतिक कैदियों, गायब लोगों, लड़ाकों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी।

इसके बाद पाकिस्तानी सेना और बलूच लड़ाकों के बीच 48 घंटे लड़ाई चली थी। पाकिस्तानी सेना दावा किया था कि 33 बलूच लड़ाके मारे गए हैं और सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया। जबकि बलूच लड़ाकों ने 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था।

बलूच लिबरेशन आर्मी क्या है

बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे, लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है।

BLA की प्रमुख मांग पाकिस्तान से अलग होकर बलूचिस्तान देश का गठन करना है। बलूचिस्तान में आजादी की मांग करने वाले कई संगठन हैं। इनमें बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे ताकतवर संगठन है। ये संगठन 70 के दशक में अस्तित्व में आया, लेकिन 21वीं सदी में इसका प्रभाव बढ़ा है।

BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तानी सरकार और चीन से मुक्ति दिलाना चाहता है। उनका मानना है कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर उनका हक है। पाकिस्तान सरकार ने बलूच लिबरेशन आर्मी को 2007 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2025
फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका की तरफ से गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव ट्रम्प के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने दिया…
 27 May 2025
बांग्लादेश में रविवार को चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की। इसमें बांग्लादेश में रहने वाले चीनी नागरिकों को ऑनलाइन डेटिंग और झूठे शादी के प्रस्तावों से…
 27 May 2025
ब्रिटेन के लिवरपूल शहर में सोमवार को एक शख्स ने कार से कई फुटबाल फैन्स को कुचल दिया। हादसे में 47 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 27 को हॉस्पिटल…
 27 May 2025
बांग्लादेश की सेना ने देश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के तख्तापलट की अटकलों को अफवाह बताया है।बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार के मुताबिक सेना मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों…
 27 May 2025
डोनाल्ड ट्रम्प की सत्ता में वापसी के बाद से उनके परिवार की कारोबारी गतिविधियों में नई हलचल दिख रही है।वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे एशियाई देश अब ट्रम्प कुनबे को अरबों…
 27 May 2025
पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर एतराज जताया है। PAK विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि PM मोदी ने जिस तरह से हिंसा…
 26 May 2025
काबुल: भारत ने अफगानिस्तान से संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए वीजा डिप्लोमेसी शुरू की है। चार साल के बाद भारत ने अफगान नागरिकों के लिए फिर से वीजा जारी करना शुरू कर…
 26 May 2025
ढाका: चीन में बहुत से नागरिक दूसरे देशों में दुल्हन की तलाश में आते हैं। इनमें बांग्लादेश भी शामिल है, लेकिन अब ढाका स्थिति चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को इस बारे में…
 26 May 2025
कुवैत सिटी: खाड़ी देश कतर ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए रातों-रात 37,000 लोगों की नागरिकता छीन ली है। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं, जिन्होंने शादी के जरिए नागरिकता हासिल की…
Advertisement