ध्रुव राठी सुबह-सुबह डिटेन, सिविल ड्रेस में यूट्यूबर के घर गुरुग्राम पहुंचे दिल्ली पुलिस के 50 जवान
Updated on
10 Oct 2026, 12:06 PM
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है। ध्रुव राठी को उनके हरियाणा में स्थित घर से हिरासत में लिया गया है। सुबह करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई की। इससे पहले कल रात को ही दिल्ली पुलिस के करीब 50 जवान सिविल ड्रेस में ध्रुव राठी के घर के बाहर तैनात हो गए थे।जर्मनी से प्रदर्शन के लिए आए भारत
सुबह-सुबह पुलिस की एक टीम ने उनके घर पर दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही पुलिस टीम ध्रुव राठी के घर के अंदर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। आज जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी भी शामिल होने वाले थे। यूट्यूबर कुछ दिनों पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए थे।कुछ इस तरह का रहा घटनाक्रम
- दिल्ली पुलिस सुबह 7:48 बजे उनके घर में दाखिल हुई।
- ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिस घर के अंदर गई।
- देर रात उनके घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी जमा हो गए थे।
- दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया।
- उनका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 56 सेंट्रल पार्क विहार में रहता है।
जर्मनी के बर्लिन में रहते हैं ध्रुव राठी
बता दें कि ध्रुव राठी भी आज जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले थे। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। वहां, अभिनेता प्रकाश राज भी थे, जिन्होंने ध्रुव राठी को सरप्राइज गेस्ट बताया था। बता दें कि वर्तमान समय में ध्रुव राठी जर्मनी के बर्लिन शहर में रहते हैं।