मौसम के बिगड़ने का सिलसिला तूफानी हवाओं के कारण शुरू हुआ है। दरअसल, ओडिशा के दक्षिणी तटीय इलाके में ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण है। इसके अलावा एक और परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर है। तमिलनाडु के ऊपर ऐसी ही स्थिति है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि आखिर आज यानी 8 अक्टूबर को अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रह सकता है।
इन 20 राज्यों में अलर्ट
IMD की भविष्यवाणी है कि आज यानी 8 अक्टूबर को 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम शामिल है।दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली(8 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): दिल्ली में आज 8 अक्टूबर को IMD का अलर्ट है। आंधी की चेतावनी है। मूसलाधार बारिश हो सकती है। 30 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- यूपी(8 अक्टूबर-आंधी का अलर्ट): रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और कानपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार(8 अक्टूबर- आंधी-तूफान का अलर्ट): लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, बक्सर, गया, किशनगंज, दरभंगा, वैशाली और भोजपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। पटना में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- मध्य प्रदेश(8 अक्टूबर-मूसलाधार बारिश का अलर्ट): रायसेन, सिवनी, छतरपुर, शहडोल, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। भोपाल में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
- राजस्थान(8 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): अलवर, भरतपुर, जयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में भारी बारिश हो सकती है। 30 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने वाली है। जयपुर में आज यानी 8 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल(8 अक्टूबर-आंधी चल सकती है): मंडी, किन्नौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मनाली में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड(8 अक्टूबर- बारिश की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और ऋषिकेश में बारिश-तेज हवा का अलर्ट है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। देहरादून में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रेहगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
- जम्मू-कश्मीर(8 अक्टूबर-आंधी-बारिश की चेतावनी): अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, जम्मू और पुंछ में भीषण बारिश के साथ-साथ आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। श्रीनगर में आज यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- झारखंड(8 अक्टूबर-आंधी-तूफान की संभावना): जमशेदपुर, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और सरायकेला में आंधी के साथ-साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम
- पश्चिम बंगाल(8 अक्टूबर-भारी बारिश की चेतावनी): मर्शिदाबाद, दुर्गापुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, मालदा और बीरभूम में भारी बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। कोलकाता में आज 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहसकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
