टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio, Bharti Airtel और BSNL तीनों की ही देश के वायर्ड ब्रॉडबैंड स्पेस में बहुत बड़ी मौजूदगी है। अगर आप इन कंपनियों की तरफ से पेश किए जा रहे सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स की तुलना देखना चाहते हैं, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। ये सभी कंपनियां अपने ऑफर्स को लेकर काफी कॉम्पिटिटिव हैं और इन सभी के पास यूजर्स के लिए कुछ न कुछ अलग है। आइए देखते हैं कि आपके लिए क्या सही बैठता है।
Reliance Jio का 399 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान
Reliance Jio अपने 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को अपने सबसे सस्ते ऑफर के तौर पर पेश करता है। ये 30 Mbps तक की स्पीड के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड डेटा यानी हर महीने 3.3TB डेटा और फ्री वॉयस कॉलिंग मिलती है, हालांकि लैंडलाइन के लिए फोन इंस्ट्रूमेंट का इंतजाम अलग से करना पड़ता है। इस पर GST अलग से लागू होगा।

