सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बांग्लादेशी वायुसेना के ऑब्जर्वर के अनुभव बताते नजर आते हैं। जहां वे भारतीय वायुसेना की तारीफ के पुल बांधते सुने जा सकते हैं। उन्होंने ऑपरेशनल प्लानिंग बनाने, अलग-अलग देशों की भागीदारी, रक्षा उद्योग से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। जिसके साथ ही, उन्होंने खासतौर पर भारतीय वायुसेना की हॉस्पिटैलिटी यानी मेजबानी की बेहद तारीफ की। उनके बयान का सबसे खास हिस्सा भारतीय वायुसेना की मेहमाननवाजी को लेकर ही था।
तरंग शक्ति 2026 में क्या हुआ?
भारतीय वायुसेना ने 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य अलग-अलग देशों की वायुसेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना, एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना और मिलकर जटिल हवाई अभियानों की तैयारी करना था।अधिकारी ने किन बातों की तारीफ की?
वीडियो में बांग्लादेशी पर्यवेक्षक ने अपने संबोधन की शुरुआत धन्यवाद देकर की। उन्होंने कहा कि तरंग शक्ति 2026 का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात थी। उन्होंने खास तौर पर इन बातों का जिक्र किया:- ऑपरेशनल प्लानिंग: अभियान की योजना बनाने और उसे पूरा करने की प्रक्रिया से सीखने का मौका मिला।
- अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: अलग-अलग देशों के वायुसेना कर्मियों के साथ काम करने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।
- रक्षा उद्योग: भारत की रक्षा तकनीक और उद्योग से जुड़ी गतिविधियां भी उपयोगी रहीं।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: सैन्य अभ्यास के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों ने भी अनुभव को खास बनाया।



