'लड़की के लिए भाई को छोड़ा?' तेज प्रताप के आरोप पर भड़के शहजाद, तहसीन पूनावाला ने 'छोटे' का दिया साथ, बताई सच्चाई

'लड़की के लिए भाई को छोड़ा?' तेज प्रताप के आरोप पर भड़के शहजाद, तहसीन पूनावाला ने 'छोटे' का दिया साथ, बताई सच्चाई
नई दिल्लीः रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नेताओं की आपसी बहस अब परिवार के रिश्तों तक पहुंच गई है। बिहार के नेता तेज प्रताप यादव और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के बीच एक लड़की को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। तेज प्रताप ने शहजाद पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने भाई तहसीन पूनावाला को एक लड़की के लिए छोड़ दिया था। इस बात पर शहजाद भड़क गए, यहां तक की उन पर चिल्लाते भी रहे और उन्होंने साफ कहा कि कोई लड़की नहीं है। और तेज प्रताप बार-बार एक ही बात न दोहराएं।

इस विवाद के बाद तहसीन पूनावाला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने माना कि उनके और शहजाद के बीच बड़े मतभेद हैं, लेकिन इस बात को गलत बताया कि शहजाद ने किसी लड़की के लिए उनसे रिश्ता तोड़ा। इसी के साथ, तहसीन ने तेज प्रताप पर भी निशाना साधते हुए उन्हें शो में फ्लॉप बताया और कहा कि यूजलेस 'निक्कमा' बिहार में भी फ्लॉप है। इस तरह शो की बहस ने सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक रंग ले लिया है।

शो में बेसमेंट भेजने के फैसले से शुरू हुआ विवाद

शो में विवाद की शुरुआत शहजाद के उस फैसले से हुई, जिसमें उन्होंने राज ग्रोवर और गौतम गुलाटी को बेसमेंट में भेजने, जबकि इरीना रुडाकोवा और खुद को वहां जाने से बचाने का फैसला किया। गौतम ने शहजाद पर जलन और चालाकी से खेल खेलने के आरोप लगाए। तेज प्रताप ने भी इस फैसले को लेकर सवाल उठाए और लड़की का जिक्र किया।


तहसीन ने भाई का किया बचाव

तहसीन पूनावाला ने एक्स पर लिखा कि उनके और शहजाद के बीच बड़े मतभेद हैं, लेकिन किसी लड़की के कारण शहजाद ने उन्हें नहीं छोड़ा। उन्होंने इस दावे को गलत बताया। साथ ही, तेज प्रताप पर तंज कसते हुए कहा कि वह शो में फ्लॉप रहे हैं, जबकि शहजाद शो चला रहे हैं। उन्होंने तेज प्रताप को बिहार में भी फ्लॉप बताया।

शहजाद ने तेज प्रताप को दिया जवाब

तेज प्रताप ने दोबारा लड़की वाली बात कही तो शहजाद अपना आपा खो बैठे। उन्होंने तेज प्रताप को धक्का दिया और कहा कि उनकी बातों का कोई आधार नहीं है। इस पर तेज प्रताप ने उन्हें सम्मान से बात करने की चेतावनी दी और कहा कि जरूरत पड़ी तो वह शो की प्रोडक्शन टीम को बुलाएंगे। हालांकि, घटना के पूरे संदर्भ को समझने के लिए वीडियो देखना जरूरी है।


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

  • एक सोशल मीडिया यूजर ने शहजाद पर अपने भाई को लड़की के लिए छोड़ने का आरोप लगाया।
  • यूजर ने तेज प्रताप के साथ हुई घटना को लेकर भी शहजाद की आलोचना की।
  • तहसीन के बयान के बाद साफ हुआ कि भाई के रिश्ते में मतभेद तो हैं, लेकिन लड़की को इसकी वजह बताना सही नहीं है।
Advertisement