Select Date:

रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार के घर में लाखों की चोरी:साेने-चांदी, कैश समेत हीरा जड़ी अंगूठी भी ले गए चोर

Updated on 22-04-2025 12:42 PM

पैतृक निवास में मातृशोक के लिए गए रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में उनके घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के कीमती गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों में एक हीरा जड़ी अंगूठी भी शामिल है। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस के अनुसार, सेल्स टैक्स अपील कोर्ट से रिटायर्ड सहायक रजिस्ट्रार सुशील कुमार जैन की मां का निधन 17 अप्रैल को हो गया था। इसके चलते वे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव रायसेन गए हुए थे। 20 अप्रैल की रात जब वे वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर आने पर कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे कीमती गहने व नगदी गायब थे।

चोरी हुए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, एक हीरा जड़ी जेंट्स अंगूठी, अन्य आभूषण और नकद राशि शामिल हैं। अनुमान है कि चोर लाखों रुपए का माल समेटकर ले गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

यह वारदात एक अकेले चोर ने अंजाम दी है। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश युवक घर की दीवार फांदकर अंदर जाता और करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। यह घटना 18 अप्रैल की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान में जुट गई है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 May 2025
राजा भोज एयरपोर्ट से अगस्त से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फिकायती रेड आई फ्लाइट चलाने की तैयारी हो रही है। फिलहाल रात में सिर्फ इंडिगो…
 24 May 2025
भोपाल में सूखे कचरे से टोरीफाइड चारकोल (कोयला) का उत्पादन सितंबर तक शुरू होगा। अगले तीन महीनों में कंपनी और निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समय सीमा तय…
 24 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा सरकार का महिला सशक्तीकरण पर बड़ा सम्मेलन जंबूरी मैदान में 31 मई को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। माना जा रहा है कि इस…
 24 May 2025
कभी सिर्फ खेत-खलिहानों और परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाले गांव, अब पर्यटकों की पसंद बनते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन स्थापना दिवस पर आज हम बात करेंगे रूलर टूरिज्म…
 24 May 2025
इंदौर-भोपाल रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक दोस्त गंभीर है। हादसा रात करीब दो बजे खजूरी सड़क थाना क्षेत्र…
 24 May 2025
राजधानी का मौसम इस बार बदला-बदला सा है। मई में लू की बजाय बारिश हो रही है। आंधी चल रही है। 15 जून के आसपास मानसून के आने की उम्मीद…
 24 May 2025
मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए इलाज को और अधिक सुलभ और रियायती बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।अब प्रदेश के 50 से…
 24 May 2025
भोपाल जिला पंचायत ऑफिस में शुक्रवार को शिक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ओपी शर्मा के निंदा प्रस्ताव की सिर्फ 'नौटंकी' ही…
 24 May 2025
मध्यप्रदेश में 140 वर्ग मीटर या उससे ज्यादा जमीन पर इमारत निर्माण करवाते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सिस्टम लगाना अनिवार्य है। इसे लागू करवाने की जिम्मेदारी शहरों के नगर…
Advertisement