Select Date:

सुबह नगर भ्रमण में निकले महापौर एवं कलेक्टर

Updated on 10-05-2025 11:46 AM

राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र मे शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर  मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे विभागीय अधिकारियों के साथ आज शहर भ्रमण किये। इस दौरान निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष  टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, तहसीलदार  मनीष वर्मा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य  सावन वर्मा व  आलोक श्रोती, पार्षद श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा मोहारा जलसयंत्र गृह का निरीक्षण कर नदी में पानी की स्थिति एवं सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है, जिसका लाभ जनता को देने उसका क्रियान्वयन आवश्यक होता है। इसी प्रकार राजनांदगांव में नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषणा कर विभिन्न योजनाएं की स्वीकृति दी गयी है। उन्हीं घोषणाओं को धरातल में पूरा करने आज महापौर  मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारियों के साथ निगम सीमाक्षेत्र में भूमि की उपलब्धता देखने सुबह निकले।

महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि शासन द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न घोषणाएं की गयी है, जिसका धरातल में क्रियान्वयन करने आज स्थल चयन किया जा रहा है। योजनाओं में हॉकी एकेडमी, नालंदा परिसर, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, थोक मार्केट जैसे अन्य कार्य के लिए स्थल चयन कर निर्माण किया जाना है, ताकि निर्माण उपरांत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मंशानुरूप राजनंादगांव की जनता को लाभ मिल सके। इन योजनों के क्रियान्वयन के लिए आज कलेक्टर के साथ ऊर्जा पार्क के बाजू, कुंज बिहार कालोनी में कृष्ण कुंज के बाजू तथा मोहारा बाईपास रोड के शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया। भूमि उपलब्धता के आधार पर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि योजना की स्वीकृति अनुसार स्थल चयन करना है और मापदण्ड के अनुरूप निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने राजस्व, राजगामी एवं नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि उक्त भूमि के अलावा निकाय क्षेत्र में आपके विभाग के अधीन शहर की रिक्त भूमि की सम्पूर्ण जानकारी नक्शा-खसरा सहित प्रस्तुत करें, जिससे योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।

भ्रमण के दौरान महापौर श्री यादव व कलेक्टर डॉ. भुरे मोहारा स्थित जलसयंत्र गृह का निरीक्षण किये। महापौर श्री यादव ने कहा कि मोंगरा से पानी लिया जा रहा है, जो एनीकट में पहुंच गया है, जिससे लगभग एक माह पानी आपूर्ति की जा सकती है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने मोहारा एनीकट में पानी संग्रहण की जानकारी लेकर कहा कि प्लांट में आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखें तथा जल संकट वाले क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई करे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता  यू.के.रामटेके व  संजय वर्मा, सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की और…
 10 May 2025
धमतरी। खेती-किसानी को बेहतर बनाकर लाभ के व्यवसाय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार किसान चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। आज धमतरी विकासखण्ड के…
 10 May 2025
बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के लिमतरी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी…
 10 May 2025
बिलासपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत परसदा वेद में मलीय कीचड़ उपचार संयंत्र कि स्थापना की गई है। जिसके तहत 171 गांवों एवं नगरीय निकाय क्षेत्र…
 10 May 2025
बालोद। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को अनेक सौगात मिला। इस…
 10 May 2025
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रास दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण…
 10 May 2025
राजनांदगांव । नगर सेना बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा वर्षाकाल को देखते हुए दिग्विजय कॉलेज के पास रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया…
 10 May 2025
राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र मे शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर  मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे विभागीय अधिकारियों के साथ आज शहर भ्रमण किये।…
 09 May 2025
बलौदाबाजार। खेल एवं युवा कल्याण  मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में समर कैम्प का शुभारम्भ किया। इस  दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया।…
Advertisement