Select Date:

आयुक्त ने बंद फौव्वारे को चालू करने के दिए निर्देश

Updated on 14-06-2025 01:23 PM

भिलाई । आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एम.आई.सी. सदस्य लक्ष्मीपति राजू, जोन आयुक्त कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ नगर निगम भिलाई के जोन क्रं. 05 क्षेत्र के उद्यानों एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण किए। वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 स्थित सड़क 8-9 उद्यान में स्थापित फाउंटेन संधारण एवं अन्य मरम्मत कार्य के लिए उप अभियंता को निर्देशित किए। 

शिव धाम तालाब उद्यान की साफ-सफाई व्यवस्था को बनाये रखते हुए बारिश से पूर्व अवांछित खरपतवार एवं डालियों की कटाई-छटाई कराने हेतु उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किये। ओवरब्रिज के बगल में लगे उद्यान में भी फौव्वारा स्थापित है, जो वर्तमान में बंद है। उपस्थित जोन आयुक्त और उप अभियंता को संधारण कर शीध्र चालू कराने निर्देशित किए, जिससे रोड साइड स्थित उद्यानों की सुंदरता और आकर्षकता बरकऱार रहे।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  सैमुएल, जोन सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता श्वेता माहेश्वर, आदि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
रायपुर 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की…
 14 June 2025
**एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा*रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने…
 14 June 2025
रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम…
 14 June 2025
एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) बिहान योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 09 जून से 13 जून…
 14 June 2025
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय हित के महत्वपूर्ण कार्यों…
 14 June 2025
मोहला। मोहला 12 जून 2025। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक…
 14 June 2025
मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रथ…
 14 June 2025
बेमेतरा। जल संरक्षण और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के निदेशक (CNO) अमित…
 14 June 2025
महासमुंद।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल द्वारा बिरकोनी स्थित ओरी प्लास्ट लिमिटेड एवं सिद्धार्थ पॉलीट्यूब प्रा.लि. औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण…
Advertisement