Select Date:

रथ के द्वारा अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर जनजातीय वर्ग को करें लाभांवित : कलेक्टर

Updated on 14-06-2025 01:26 PM

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रथ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर जिले के जनजातीय वर्ग के लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग प्रकाश लहरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रचार रथ को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। जिससे हितग्राही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हो सके।

गौरतलब है जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनजातीय वर्ग के व्यक्तियों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, राशन कार्ड, जाति निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा जॉब कार्ड, वन-धन योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, मातृ एवं शिशु कल्याण से लाभान्वित किया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
रायपुर 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की…
 14 June 2025
**एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा*रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने…
 14 June 2025
रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम…
 14 June 2025
एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) बिहान योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 09 जून से 13 जून…
 14 June 2025
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय हित के महत्वपूर्ण कार्यों…
 14 June 2025
मोहला। मोहला 12 जून 2025। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक…
 14 June 2025
मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रथ…
 14 June 2025
बेमेतरा। जल संरक्षण और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के निदेशक (CNO) अमित…
 14 June 2025
महासमुंद।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल द्वारा बिरकोनी स्थित ओरी प्लास्ट लिमिटेड एवं सिद्धार्थ पॉलीट्यूब प्रा.लि. औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण…
Advertisement