Select Date:

बेमेतरा में जल शक्ति अभियान : निदेशक अमित कुमार अग्रवाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

Updated on 14-06-2025 01:25 PM

बेमेतरा। जल संरक्षण और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के निदेशक (CNO) अमित कुमार अग्रवाल ने 12 जून से बेमेतरा जिले का तीन दिवसीय दौरा किया। उनके साथ वैज्ञानिक सर्वोदय बारीक भी मौजूद थे। इस दौरान अग्रवाल ने जिले में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।

दौरे की शुरुआत जिला जल शक्ति केंद्र में आयोजित अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक से हुई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जल संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। इसके उपरांत अग्रवाल ने खण्डसरा से सिंगपुर तक परकोलेशन टैंक, रामपुर में तालाब गहरीकरण, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित ब्लॉक प्लांटेशन, कृषि विभाग द्वारा निर्मित चेकडेम, समुंदवारा ग्राम में अमृत सरोवर तथा खाती और बैहरसरी ग्राम के एनीकट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन परियोजनाओं की भौगोलिक स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता तथा समुदाय के हित में उनकी उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संसाधनों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु इन कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए।

अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नेकासपुर (नवागढ़) एवं साजा विकासखंड के कार्यों का अवलोकन किया। नल-जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण घरों में पानी की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय महिलाओं से संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं को जल बचत, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट निर्माण एवं वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी चंद्रशेखर शिवहरे, पीएचई विभाग के जगदीश कुमार गोड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अग्रवाल ने बेमेतरा जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं इन प्रयासों को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विभागीय समन्वय को मजबूत करने की बात कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
रायपुर 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की…
 14 June 2025
**एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी* *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा*रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने…
 14 June 2025
रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम…
 14 June 2025
एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) बिहान योजना के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 09 जून से 13 जून…
 14 June 2025
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय हित के महत्वपूर्ण कार्यों…
 14 June 2025
मोहला। मोहला 12 जून 2025। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक…
 14 June 2025
मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रथ…
 14 June 2025
बेमेतरा। जल संरक्षण और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के निदेशक (CNO) अमित…
 14 June 2025
महासमुंद।  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल द्वारा बिरकोनी स्थित ओरी प्लास्ट लिमिटेड एवं सिद्धार्थ पॉलीट्यूब प्रा.लि. औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण…
Advertisement