Select Date:

झारखंड में टाटा स्टील के मैनेजर का परिवार सहित सुसाइड:कमरे में लटके मिले 4 शव

Updated on 24-05-2025 01:28 PM

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।

कृष्ण कुमार के पिता सुविंदा तिवारी ने बताया, 'शुक्रवार सुबह देर तक बेटे-बहू का गेट नहीं खुला। वे लोग देर से उठते थे, इसलिए ध्यान नहीं दिया। हम अपनी दवा लेने TMH चले गए। लौटने पर शाम तक घर में कोई नहीं दिखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी। उन्होंने दरवाजा खोला तो चारों फंदे पर लटके मिले।'

पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

घटना जमशेदपुर के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर की है। मैनेजर के अलावा शवों की पहचान उनकी पत्नी डॉली देवी (35), बड़ी बेटी कृति कुमारी (13) और छोटी बेटी मइया (7) के रूप के रूप में हुई।

कैंसर के कारण डिप्रेशन में रहने लगा था कृष्ण पिता सुविंदा तिवारी ने बताया कि वे बेटे कृष्ण को इलाज के लिए मुंबई ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी कराने को कहा तो जमशेदपुर आ गए, क्योंकि यह सुविधा वहां उपलब्ध है। बेटे को TMH में भर्ती कराने के लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन दिया था, लेकिन कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगा था।

8 मई को कैंसर का पता चला था पिता ने बताया, 'एक मई को कृष्ण को बुखार हुआ था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 4 मई को उसे इलाज के लिए TMH ले गए। जांच के बाद 8 मई को पता चला कि कृष्ण को कैंसर है। इसके बाद बेटे को इलाज कराने मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल ले गए। वहां भी जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। 19 मई को वे बेटे के साथ गम्हरिया लौटे। इसके बाद से कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगे थे।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 May 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के…
 24 May 2025
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) होगी। इतिहास में यह पहली बार…
 24 May 2025
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बांग्लादेश टूर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के…
 24 May 2025
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले।…
 24 May 2025
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में छह महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। मंगलवार को यह मामला तब…
 24 May 2025
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक वकील की जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें महाराष्ट्र के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का…
 24 May 2025
राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। वे स्कूली बच्चों से भी मिले, उनका हौसला बढ़ाया और…
 23 May 2025
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को चंदा दिलवाने…
 23 May 2025
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपने लिए कोई वकील नहीं किया है। गुरुवार (22 मई) को हिसार कोर्ट में पेशी के…
Advertisement