Select Date:

खंडवा में 6 महिलाओं की कब्र के साथ छेड़छाड़:परिजन बोले-कमर के निचले हिस्से तक मिट्‌टी हटी थी

Updated on 24-05-2025 01:27 PM

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में छह महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। मंगलवार को यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति अपनी मां की और दूसरा युवक पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया।

पुलिस को कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया होने का शक है। वहीं परिजनों का कहना है, कब्र के आसपास तंत्र क्रिया से जुड़ी कोई सामग्री नहीं मिली। कब्र के अंदर पैरों तक कफन खुला मिला है। कब्रों में दफन महिलाओं के शवों के साथ कुछ गलत होने की आशंका परिजनों ने जाहिर की है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट की टीम मोबाइल टावर के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फातिहा पढ़ने गया तो खुली हुई मिली थी कब्र

मंगलवार सुबह एक युवक, पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए आया था। यहां उसने देखा कि पैरों की तरफ से कब्र का फर्श हटा हुआ था। मिट्टी निकाली हुई थी। शख्स ने भीतर झांका तो पैरों तक कफन खुला मिला। शरीर का आधा हिस्सा अस्त-व्यस्त था।

पत्नी की कब्र के साथ कुछ गलत होने की आशंका को देखते हुए कब्रिस्तान में कब्र खोदने वाले अब्दुल रहमान को बुलाया। थोड़ी देर में पता चला कि एक नहीं बल्कि उसी कब्रिस्तान में दो और महिलाओं की कब्र खुदी पड़ी हुई थीं।

समाज के लोग इकट्‌ठा हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इधर लोगों का आक्रोश शांत हुआ ही था कि शहर से सटे सिहाड़ा गांव के कब्रिस्तान में भी 3 महिलाओं के कब्र खुदे होने की सूचना मिली।

मंगलवार देर रात दो थानों की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार के दिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सायबर एक्सपर्ट मोबाइल टावर से इस क्षेत्र में मूवमेंट करने वाले लोगों को ट्रेस कर रही है।

पति बोला- जरूर कुछ गलत काम हुआ है एक शख्स ने बताया कि शनिवार रात को मेरी पत्नी को दफनाया गया था। पत्नी की उम्र करीब 60 साल होगी। हम लोग कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए रोज आ रहे हैं। मंगलवार के दिन भी कब्रिस्तान आने वाले थे कि कब्र खोदने वाले रहमान का फोन आया।

उसे बताया गया कि कब्र के साथ छेड़छाड़ हुई है। जैसे ही हम कब्रिस्तान पहुंचे। देखा कि मेरी पत्नी की कब्र की पैर वाले हिस्से की फर्श खुली हुई थी। चटाई भी हटी हुई थी। मैंने कब्र पर फर्श रखकर ढांकने की कोशिश की तो पैर तिरछा दिख रहा था।

वहीं कब्र में लिटाते समय सीधा लेटाकर मुंह व शरीर के कुछ भाग को पश्चिम दिशा की तरफ करते हैं। जरूर कुछ गलत काम हुआ है। यह तांत्रिक क्रिया नहीं बल्कि कुछ गलत होने की संभावना है। प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए।

तंत्र क्रिया वाले फूटी कब्र में रखते हैं सामान तंत्र क्रिया करने वाले एक जानकार ने बताया कि तंत्र क्रिया वाले पुरानी व फूटी हुई कब्र का इस्तेमाल करते है। कब्र के गड्ढे में तंत्र क्रिया का सामान रखते है। इस तरह से कब्र को खोलते नहीं है। यह काम मृत महिलाओं के साथ गलत काम करने की नीयत से पैरों के पास की फर्शी निकालकर अंदर घुसा होगा।

2008 में ऐसी घटना हो चुकी, अर्धनग्न मिला था युवक समाजसेवी अकरम जाटू ने बताया कि, ऐसी घटना पूर्व में भी एक बार हो चुकी है। 2008 की बात है, जब कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में एक महिला की कब्र खुली देखी थी और एक युवक अर्धनग्न हालत में मिला था। पहले तो बच्चे डर गए कि भूत आया, भूत आया। लेकिन जब बड़े लोग पहुंचे तो उस युवक को थाने ले गए।

पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हवालात में बंद किया था। ऐसी घटन की पुनरावृत्ति इसलिए भी संभव है कि क्योंकि रात के समय कब्रिस्तान और आसपास नशेड़ी युवक घूमा करते है।

सीएसपी बोले- सभी पहलुओं पर जांच की जा रही खंडवा CSP अभिनव बारंगे के मुताबिक, मंगलवार को थाना मोघट और कोतवाली क्षेत्र में सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान में कुछ कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर जायजा लिया था। फिलहाल अपराध पंजीबद्व कर लिया हैं, इन्वेस्टिगेशन चल रहा है।

बाकी अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल तो अभी कुछ निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जो कब्रिस्तान में केयर टेकर और अन्य लोग है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 May 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के…
 24 May 2025
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट होने वाला है। 30 मई को 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) होगी। इतिहास में यह पहली बार…
 24 May 2025
केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बांग्लादेश टूर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के…
 24 May 2025
झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले।…
 24 May 2025
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में छह महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। मंगलवार को यह मामला तब…
 24 May 2025
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक वकील की जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें महाराष्ट्र के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का…
 24 May 2025
राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। वे स्कूली बच्चों से भी मिले, उनका हौसला बढ़ाया और…
 23 May 2025
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को चंदा दिलवाने…
 23 May 2025
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने अपने लिए कोई वकील नहीं किया है। गुरुवार (22 मई) को हिसार कोर्ट में पेशी के…
Advertisement