पवेलियन में चल पड़े होते हैं... एलिमिनेटर में सस्ते में आउट हुए शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई
Updated on
31-05-2025 02:21 PM
मुल्लांपुर: शुभमन गिल का रिकॉर्ड वैसे तो काफी अच्छा रहा है। इसके बाद भी वह नॉकआउट मुकाबलों में फेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में वह फेल रहे। फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल और फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला। अब आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में वह पहले ही ओवर में आउट हो गए। गुजरात की टीम एलिमिनेटर हारकर सीजन से बाहर भी हो गई।
ट्रेंट बोल्ट ने गिल को एलबीडब्ल्यू किया
शुभमन गिल मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार गए। गुजरात को अपनी पारी के ओवर ही ओवर में कप्तान के रूप में बढ़ा झटका लगा। बोल्ट ने इनस्विंग गेंद डाली। गिल ने लेग लाइड में इसपर जोरदार प्रहार करना चाहा। गेंद और बल्ले का कोई कनेक्शन हीं हुआ और गेंद पैड पर जाकर लगी। मुंबई इंडियंस ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। डीआरएस भी गिल को आउट होने से नहीं बचा पाया।
शुभमन गिल खूब ट्रोल किया ज रहे
गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान हैं। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। नॉकआउट मैच में फेल होने की वजह से शुभमन गिल को खूब ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें लेकर मीम्स भी बन रहे हैं।
दूसरा क्वालिफायर खेलेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालिफायर खेलेगी। टीम के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जो भी टीम दूसरा क्वालिफायर जीतेगी, उसे फाइनल में एंट्री मिलेगी। पहले क्वालिफायर में जीत हासिल कर आरसीबी पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। अहमदाबाद में ही आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। वहीं शुभमन गिल अब इंग्लैंड जाएंगे। उन्हें इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलना है।
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 20 रनों से जीता और क्वालीफायर 2 में जगह…
नई दिल्ली: टेस्ट से भारत के दो प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का संन्यास हुआ। रोहित टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करते थे। विराट कोहली चौथे नंबर पर खेलते थे। रोहित…
मुल्लांपुर: शुभमन गिल का रिकॉर्ड वैसे तो काफी अच्छा रहा है। इसके बाद भी वह नॉकआउट मुकाबलों में फेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में वह फेल रहे। फिर चैंपियंस…
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से अपनी घटिया फील्डिंग को लेकर ट्रोल होती आई है। उनके फील्डर्स को अक्सर लड्डू कैच छोड़ते हुए देखा जाता…
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन का लेटेस्ट एपिसोड 30 मई को प्रसारित हुआ। इसकी शुरुआत बियांका ब्लेयर की वापसी से हुई। उनकी उंगली में स्प्लिंट बंधी हुई थी क्योंकि वह टूटी हुई थी।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में 20 रनों से हराया। यह मैच मुल्लानपुर में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228…
IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के…
नई दिल्ली: जॉन सीना और लोगान पॉल की जोड़ी बनने से WWE के फैंस निराश हैं। फैंस चाहते थे कि सीना अपने फेयरवेल टूर में उभरते सितारों और दिग्गजों के साथ लड़ें।…