Select Date:

शुभमन गिल इतना घमंड ठीक नहीं... हार्दिक पंड्या ने यूं लिया बदला तो मैदान पर दिखी ईगो की जंग

Updated on 31-05-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 20 रनों से जीता और क्वालीफायर 2 में जगह बनाई। मैच के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के बीच कुछ तनाव दिखा। टॉस के समय हाथ न मिलाने और गिल के आउट होने पर हार्दिक के रिएक्शन ने सबका ध्यान खींचा। इससे लगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

गिल ने हार्दिक को इग्नोर किया

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान एक अजीब स्थिति बन गई। गिल वहां से जा रहे थे, तब हार्दिक पंड्या ने उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। लेकिन गिल दूसरी तरफ देखते हुए आगे बढ़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे यह भी लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

हार्दिक पंड्या का वाइड सेलिब्रेशन

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया था। गिल ने अंपायर के फैसले पर डीआरएस लिया। उसी समय जब हार्दिक पंड्या उनके मुंह के करीब से चिल्लाते हुए निकल गए। हार्दिक को इस तरह से सेलिब्रेट करते काफी कम देखा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2025
भोपाल/ खंडवा  में 1 जून से 5 तक आयोजित होने वाली 53वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन आज भोपाल जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण , 4…
 31 May 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 20 रनों से जीता और क्वालीफायर 2 में जगह…
 31 May 2025
नई दिल्ली: टेस्ट से भारत के दो प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का संन्यास हुआ। रोहित टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करते थे। विराट कोहली चौथे नंबर पर खेलते थे। रोहित…
 31 May 2025
मुल्लांपुर: शुभमन गिल का रिकॉर्ड वैसे तो काफी अच्छा रहा है। इसके बाद भी वह नॉकआउट मुकाबलों में फेल रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में वह फेल रहे। फिर चैंपियंस…
 31 May 2025
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज से ही नहीं बल्कि काफी समय से अपनी घटिया फील्डिंग को लेकर ट्रोल होती आई है। उनके फील्डर्स को अक्सर लड्डू कैच छोड़ते हुए देखा जाता…
 31 May 2025
नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन का लेटेस्ट एपिसोड 30 मई को प्रसारित हुआ। इसकी शुरुआत बियांका ब्लेयर की वापसी से हुई। उनकी उंगली में स्प्लिंट बंधी हुई थी क्योंकि वह टूटी हुई थी।…
 31 May 2025
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में 20 रनों से हराया। यह मैच मुल्लानपुर में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228…
 30 May 2025
IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के…
 29 May 2025
नई दिल्ली: जॉन सीना और लोगान पॉल की जोड़ी बनने से WWE के फैंस निराश हैं। फैंस चाहते थे कि सीना अपने फेयरवेल टूर में उभरते सितारों और दिग्गजों के साथ लड़ें।…
Advertisement