बुधवार को 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरा हुआ दिखा। इसकी ओपनिंग लाल निशान में 77,218.05 के लेवल पर हुई। पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को यह गिरावट के साथ 77,235.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो यह लगातार सातवें कारोबारी सत्र में लुढ़का हुआ दिखा। इसकी ओपनिंग 24,152.05 पर हुई। बीते कारोबारी सत्र में निफ्टी50 लाल निशान में 24,154.90 पर बंद हुआ था। इनके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में आज एक बार फिर से कमजोरी दर्ज की गई है।
लगातार चौथे दिन सेंसेक्स और 7वें दिन निफ्टी में गिरावट! महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत लुढ़के ये शेयर
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से स्टॉक मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और भारत सहित दुनिया के कई देशों की एनर्जी सप्लाई के लिए अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है।