Select Date:

बिना पायलट 10 मिनट तक उड़ती रही लुफ्थांसा की फ्लाइट:205 लोग मौजूद थे, 15 महीने बाद हुआ खुलासा

Updated on 20-05-2025 12:25 PM

स्पेन जा रही एक फ्लाइट 205 लोगों के साथ करीब 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ान भरता रहा। दरअसल, विमान का पायलट टॉयलेट गया था, तभी अचानक को-पायलट की तबीयत खराब हो गई, और वह बेहोश हो गया था।

इसका खुलासा 15 महीने बाद स्पेन की दुर्घटना जांच एजेंसी CIAIAC की एक नई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 17 फरवरी, 2024 को लुफ्थांसा के एयरबस A321 में यह घटना हुई।

फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से सेविले, स्पेन जा रही थी। उस समय विमान में 199 यात्री और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे।

लुफ्थांसा ने इंटरनल जांच की, लेकिन परिणाम नही बताए

पायलट बाथरूम से लौटा और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से लॉक होने के कारण वह दरवाजा नही खोल पाए। क्रू मेंबर ने को-पायलट से बात करने की कोशिश में इंटरकॉम पर कॉल भी किया।

जवाब न मिलने पर कप्तान ने इमरजेंसी कोड का इस्तेमाल कर कॉकपिट के अंदर गए, और विमान को कंट्रोल किया। को-पायलट को क्रू और एक यात्री डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया। जिससे को-पायलट को होश आया।

जांच में पता चला कि को-पायलट को पहले से एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी थी, जिसके बारे में उसे पता नहीं था और यह उसके मेडिकल टेस्ट में भी नहीं पकड़ी गई थी। इसके बाद को-पायलट का मेडिकल सर्टिफिकेट रद्द कर दिया गया।

लुफ्थांसा ने जर्मन समाचार एजेंसी को बताया कि वे इस घटना के बारे में जानते है, और उनकी उड़ान सुरक्षा टीम ने इसकी जांच भी की थी, लेकिन इसके परिणाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे।

रिपोर्ट- पायलट के बेहोश होने या मृत्यु की घटनाएं रेयर

रिपोर्ट में कहा गया कि उड़ान के दौरान पायलट के बेहोश होने या मृत्यु की घटनाएं रेयर होती हैं। यूरोपीय आयोग के 2019-2024 के डेटाबेस में 287 ऐसी घटनाएं दर्ज की गईं।

अमेरिका की 2004 की एक रिपोर्ट में 1993 से 1998 के बीच 39 ऐसी घटनाएं अमेरिकी पायलटों के साथ हुईं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2025
बीजिंग: भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों के सैन्य संघर्ष ने दुनिया का ध्यान खींचा है। 6 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में…
 20 May 2025
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। इसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने…
 20 May 2025
स्पेन जा रही एक फ्लाइट 205 लोगों के साथ करीब 10 मिनट तक बिना पायलट के उड़ान भरता रहा। दरअसल, विमान का पायलट टॉयलेट गया था, तभी अचानक को-पायलट की…
 20 May 2025
मेक्सिकन नेवी का शिप कुआउतेमोक शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया था, इस हादसे में 22 लोग घायल हुए थे और 2 की मौत हो…
 20 May 2025
चीन ने पाकिस्तान में मोहमंद डैम के निर्माण को तेज करने की घोषणा की है, जो एक महत्वपूर्ण हाइड्रोपावर और वाटर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट है। चीन ने यह कदम भारत और…
 20 May 2025
यूरोपीय यूनियन (EU) आज यानी 20 मई को रूस पर नए प्रतिबंधों को ऐलान करेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई यूक्रेन शांति वार्ता…
 20 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और फिर उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की।रूस और यूक्रेन जंग पर ट्रम्प और…
 20 May 2025
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने 18 मई 2025 को ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव अली अकबर अह्मदियान से टेलीफोन पर बातचीत की।इस…
 20 May 2025
इजराइल के विरोध में अब पश्चिमी देश भी खुलकर सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने इजराइल गाजा में जंग रोकने के लिए कहा है। ऐसा न करने…
Advertisement