इस खास मौके पर कई बैंक ऐसे होते हैं, जो अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी पर छूट देते हैं। वहीं, ग्राहकों को भी कुछ ऐसे ही कार्ड्स की जरूरत होती है, जो सिर्फ खरीदारी पर बंपर ऑफर ही ना दे बल्कि क्रेडिट कार्ड को लेते समय उन्हें कोई जॉइनिंग फीस या सालाना शुल्क भी ना देना पड़े। इस बीच हम दो क्रेडिट कार्ड की बात कर रहे हैं, जो लाइफटाइम फ्री हैं। इसके साथ ही हम इनके फायदे को भी जानेंगे।
HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड क्या है?
सबसे पहले हम बात HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड की करेंगे। यह एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है, जिसे एचएसबीसी बैंक के द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड को लेने के लिए पात्र ग्राहकों को कोई जॉइनिंग फीस या सालाना फीस नहीं देनी होती है।HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं?
HSBC वीजा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर बैंक आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की सुविधा देता है। आपके ये रिवॉर्ड पॉइंट्स जितने अधिक होंगे आपको उतना ही फायदा होगा। फेस्टिव सीजन में आप अधिक से अधिक ये पॉइंट्स जुटा सकते हैं।रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने की बात करें तो आप अपने इस कार्ड से हर 150 रुपये पर दो रिवॉर्ड पॉइंट्स पा सकते हैं। आप Travel with Points के माध्यम से होटल, फ्लाइट और कार रेंटल पर 6 गुना तक रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं। वहीं, एचएसबीसी इंडिया मोबाइल बैंकिंग ऐप में अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को तुरंत एयर माइल्स और होटल लॉयल्टी पॉइंट्स में बदल सकते हैं। इस कार्ड के जरिए टैप एंड पे करने पर आपको वाहन में तेल भराते समय भी कैशबैक की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा आप वीजा सिग्नेचर की ओर से खास या स्पेशल मेंबरशिप और ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं।
Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड क्या है?
Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड की बात करें तो यह एक को-ब्रैंडेड कार्ड है, जो ICICI Bank और अमेजन पे प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) के द्वारा वीजा की मदद से जारी किया गया है। यह कार्ड भी लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है। मतलब कि इसको लेने के लिए या यूज करने के लिए ग्राहक को किसी भी जॉइनिंग फीस या सालाना फीस को देने की जरूरत नहीं होती है।Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं?
Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के कई मुख्य या बड़े फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं-- कोई जॉइनिंग फीस नहीं। कोई सालाना फीस नहीं।
- इस क्रेडिट कार्ड से कमाई पर कोई लिमिट नहीं है।
- कमाई की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है।
- रिडेम्पशन के लिए कोई मिनिमम अमाउंट नहीं है और कमाई को रिडीम करने पर कोई फीस नहीं लगती।
- कार्ड का इस्तेमाल करके किए गए सभी इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर, ट्रांजैक्शन वैल्यू का 1.99% इंटरनेशनल फॉरेक्स मार्क-अप फीस और लागू टैक्स लगेगा।
- भारत में सभी एलिजिबल फ्यूल आउटलेट पर 1% फ़्यूल सरचार्ज माफ है।
- अगर आपके पास यह कार्ड है और आप अमेजन प्राइम के मेंबर हैं तो आपको और भी कई लाभ मिल सकते हैं। आप अमेजन से की गई खरीदारी पर 5 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट्स पा सकते हैं।
- इस कार्ड पर कैशबैक की भी सुविधा है।
लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के बड़े फायदे
- क्रेडिट कार्ड क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा दिया गया एक पेमेंट कार्ड होता है। खर्च के बाद इसके बिल को एक तय समय में चुकाना होता है। - क्रेडिट कार्ड का बकाया कब तक चुका देना होता है?
क्रेडिट कार्ड का बकाया ड्यू डेट को या उससे पहले तक चुका देना होता है। - क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी होता है?
क्रेडिट स्कोर लोन लेने के लिए जरूरी होता है। - क्रेडिट कार्ड के नुकसान क्या हैं?
क्रेडिट कार्ड के नुकसान में अधिक खर्च, समय पर पेमेंट नहीं चुकाने पर अधिक ब्याज, कर्ज की आशंका समेत अन्य शामिल हैं। - क्रेडिट कार्ड से क्रेडिट स्कोर को कैसे नुकसान हो सकता है?
अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड के बकाया का भुगतान नहीं करते हैं तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान हो सकता है।
