पाकिस्तान ने इसके अलावा बार बार सिंधु जल संधि को रोकने के भारत के फैसले को 'एक्ट ऑफ वॉर' कहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल बासित ने कहा 'सिंधु जल संधि पर शहबाज शरीफ बोल जरूर रहे हैं लेकिन भारत वही करेगा जो उसे करना है।' अब्दुल बासित नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं।
सिंधु जल पर पाकिस्तान की धमकी से नहीं डरेगा भारत- अब्दुल बासित
अब्दुल बासित ने कहा कि पिछली बार यूएन स्पीच में शहबाज शरीफ ने कहा था कि 'पानी रोकने का कोई भी कदम एक्ट ऑफ वॉर होगा लेकिन इस बार उन्होंने और ज्यादा फोकस इसपर दिया है। शहबाज शरीफ ने पिछले साल कहा था कि इस बार संधि का किसी भी तरह से उल्लंघन एक्ट ऑफ वॉर होगा लेकिन इस बार उन्होंने कहा कि अगर पानी को रोका या डायवर्ट किया तो वो एक्ट ऑफ वॉर होगा।'अब्दुल बासित ने कहा 'पानी को डायवर्ट करने की जहां तक बात है तो हाल ही में पता चला है कि एक लिंक बनाई जा रही है करीब 11-12 किलोमीटर का जिसके तहत चिनाब को व्यास नदी से जोड़ा जा रहा है। तो मेरा अभी भी यही मानना है कि सिंधु जल संधि को लेकर भारत का एक लंबे समय के लिए प्लान है। तो आपने भले ही सिंधु जल संधि पर अपना पोजिशन क्लियर किया लेकिन उसपर आपकी अलग से रणनीति होनी चाहिए क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि भारत पर इन धमकियों का कोई भी असर होगा। भारत ने जो प्रोजेक्ट्स शुरू कर रखे हैं उनपर वो तेजी से काम कर रहा है।'
