Select Date:

शेयरहोल्डर्स का नाम बताओ नहीं तो... अडानी ग्रुप में निवेश करने वाले फंड्स को सेबी की चेतावनी

Updated on 20-05-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मॉरीशस में स्थित दो फंड्स को चेतावनी दी है। इन फंड्स का अडानी ग्रुप में निवेश है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने कहा है कि अगर इन फंड्स ने अपनी शेयरहोल्डिंग की जानकारी नहीं दी तो उन पर जुर्माना लग सकता है और लाइसेंस भी रद्द हो सकते हैं। SEBI ने यह चेतावनी पिछले दो साल से बार-बार जानकारी मांगने के बाद दी है। सेबी देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप और उसके 13 विदेशी निवेशकों की जांच कर रहा है। यह जांच हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई।

जनवरी 2023 में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप टैक्स बचाने के लिए गलत तरीके से टैक्स हेवन का इस्तेमाल कर रहा है। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को हमेशा गलत बताया है और अब उसके शेयर काफी हद तक इस नुकसान की भरपाई कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2025
मुंबई: भारत में लग्जरी होटलों के मशहूर ब्रांड "द लीला" को तो जानते ही होंगे। इस होटल को चलाने वाली कंपनी है श्लॉस बैंगलोर (Schloss Bangalore)। यह कंपनी अपना IPO (Initial Public…
 21 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए हैं। हालांकि इसमें अभी 90 दिन की मोहलत दी गई है लेकिन भारत पर इसका ज्यादा असर…
 21 May 2025
नई दिल्‍ली: देश में पहली बार एक अनोखी पहल होने जा रही है। दिल्ली से मेरठ को जोड़ने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 'नमो भारत' और मेरठ शहर में चलने वाली 'मेरठ मेट्रो' एक ही…
 21 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में चीन में बने सामान की गुणवत्ता एक बार फिर जगजाहिर हो गई है। पाकिस्तान ने इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर…
 21 May 2025
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और उसके विदेशी साझेदारों ने सरकार के साथ गैस विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन कंपनियों ने दिल्ली हाई कोर्ट…
 20 May 2025
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंडों में निवेश करने वालों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। FY25 में म्यूचुअल फंड की कुल संपत्ति 23% (12 लाख करोड़ रुपये से अधिक) बढ़कर 65.74 लाख करोड़…
 20 May 2025
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने मॉरीशस में स्थित दो फंड्स को चेतावनी दी है। इन फंड्स का अडानी ग्रुप में निवेश है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने कहा है…
 20 May 2025
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया था। भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने ड्रोन का काफी इस्तेमाल किया था। इसमें तुर्की में बने ड्रोन भी…
 20 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सैटकॉम सर्विस शुरू करने के करीब पहुंच गई है। कंपनी को भारत में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस…
Advertisement