Select Date:

दुर्ग के गांव में चल रहा था सेक्स रैकेट:ग्रामीणों ने मकान घेरकर किया हंगामा

Updated on 15-05-2025 01:30 PM

दुर्ग, दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों की इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा।

टीम ने जाकर देखा तो गांववालों ने उस मकान को घेरकर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों वहां से हटाया और मकान के अंदर घुसी। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

4 लोगों को मकान के अंदर से किया गया गिरफ्तार

लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा कल्याण कॉलेज अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी।

पुलिस ने इन धाराओं के तहत की कार्रवाई

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 व 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 170/126 किसी को गलत तरीके से रोकने और संभावित अपराध की योजना बनाने और धारा 135 (3) कहीं पर हिंसा कर सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने के लिए लगाया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भिलाई 3 में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से सुशासन तिहार के दौरे पर हेलीकाप्टर से रवाना हो गए है I  श्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ…
 15 May 2025
रायपुर, 15 मई 2025 I छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है।…
 15 May 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 मई 2025  I  जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर सेना विभाग 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास के…
 15 May 2025
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों पर छूट के बावजूद खरीददार नहीं मिल रहे हैं। जो मकान 10 साल से ज्यादा पुराने हो गए हैं, उन पर 10 से 30 प्रतिशत…
 15 May 2025
रायपुर, रायपुर में आबकारी एक्ट का आरोपी चोरी की वारदात में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने एक घर के बाहर से बाइक चोरी की थी। इस मामले में शिकायत दर्ज कर…
 15 May 2025
दुर्ग, दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों की इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।…
 15 May 2025
रायपुर, मुख्यमंत्री ​विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। साय कैबिनेट में सबसे बड़ा फैसला औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में हुए बड़े…
 15 May 2025
रायपुर, राज्य में चर्चित रीएजेंट घोटाले के मास्टर माइंड और मोक्षित कंपनी के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा ने राजधानी सहित प्रदेश के 768 हेल्थ सेंटरों की खून जांचने की मशीनों को ही…
 15 May 2025
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके माध्यम से एक ओर जहां शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा…
Advertisement