भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत पूरी दुनिया को दिखा दी। इस ऑपरेशन में ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के महानिदेशक डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने ब्रह्मोस की ताकत देखी। दुश्मन की ओर से तैनात एयर डिफेंस सिस्टम एक भी ब्रह्मोस मिसाइल को डिटेक्ट नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस के प्रहार से दुश्मन की रूह कांप उठी थी।
सवाल-ये कितना बैटल प्रूवन है और इसकी क्षमता हम कैसे बढ़ा रहे हैं?
जवाब- सुपरसोनिक ब्रह्मोस अपनी क्षमता और लाइव कॉम्बैट सिचुएशन में बहुत ही कारगर है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस को पहली बार रियल टाइम कॉम्बैट एनवायरनमेंट में प्रयोग किया गया था। ये टैक्टिकल मिसाइल है। दुश्मन के हर ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था।
सवाल-सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक क्या होता है? ब्रह्मोस कैसे इससे जुड़ा हुआ है?
जवाब- सुपरसोनिक मिसाइल वो होता है जिसकी स्पीड 1.5 मैक की होती है। इसका मतलब है एक किलोमीटर प्रति सेकंड के स्पीड से मिसाइल जाती है। अगर हाइपरसोनिक है तो दो किलोमीटर प्रति सेकंड की स्पीड से मिसाइल जाती है। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना होता है। रडार के लिए सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइल को डिटेक्ट करना बहुत डिफिकल्ट है।
सवाल- ब्रह्मोस NG की क्षमता क्या है? कितना कारगर है? और ये कहां तक पहुंचा?
जवाब-अगर ब्रह्मोस मिसाइल से आप ब्रह्मोस NG की तुलना करोगे तो ये स्लीकर मिसाइल है। ये एडवांस टेक्नोलॉजी है, कंपोजिट टेक्नोलॉजी है। इसकी घातकता क्षमता सेम है लेकिन इसका साइज रिड्यूस किया गया है। इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी लगाई गई है, मेटैलिक इस्तेमाल किया है, कंपोजिट इस्तेमाल किया है। इसका वेट रिडक्शन हुआ है। 60% वेट रिड्यूस हुआ है। ये पूरा ड्रॉइंग बोर्ड पे है। अभी इसका एनालिसिस हो रहा है। उसके बाद और एक्जैक्ट निकलेगा। इस साइज का मिसाइल जो है दो मीटर और ढाई मीटर से कम हुआ है। इस पर हमारे साइंटिस्ट और इंजीनियर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नए एनालिसिस और डिजाइन रिव्यू किए जा रहे हैं। इसके बाद हम लोग आपको दिखाएंगे कि इसकी क्या क्षमता है, कितना लेंथ है और कितना वेट रिडक्शन हुआ है।
सवाल-यह कितना घातक है? रेंज एक्सटेंशन को लेकर बात हो रही है, 1500 किलोमीटर की रेंज की बात हो रही है। जो क्लासिफाइड नहीं है, क्या आप इसकी जानकारी दे सकते हैं?
जवाब- ब्रह्मोस रेंज एक्सटेंशन प्रोग्राम ऑलरेडी चालू है। हम इस पर काम कर रहे हैं। ये रेंज एक्सटेंडेड मिसाइल पहले 290 किलोमीटर था। अभी लॉन्ग रेंज पर हम वर्क कर रहे हैं। एग्जैक्ट रेंज कितना है, उस पर हम अभी नहीं बोल पाएंगे। लेकिन रोडमैप क्या होगा, ये कॉन्सेप्चुअल स्टेज पर है। आने वाले टाइम पर इसे बता पाएंगे। 1500 किलोमीटर भी हो सकता है, 1200 किलोमीटर भी हो सकता है। लेकिन उस पर अभी क्लियर नहीं बता सकते।
सवाल-ब्रह्मोस के अलग-अलग वर्जन कितने कारगर होंगे? देश में ब्रह्मोस का किस तरह का इकोसिस्टम तैयार होगा और सिक्योरिटी सिस्टम तैयार होगा?
जवाब-ब्रह्मोस नेवी, आर्मी, एयरफोर्स तीनों को हम ये मिसाइल दे चुके हैं। ये बहुत पावरफुल है और डेडली मिसाइल है। अगर आप देखें तो स्पीड, एक्यूरेसी, फायर पावर, लेथैलिटी सब कुछ लैंड अटैक है, एंटी शिप मोड है। लैंड अटैक ग्राउंड वर्जन या नेवी वर्जन से भी हो सकता है और एयरफोर्स से भी हो सकता है। शिप से और सबमरीन से भी हमने इसका इस्तेमाल किया है। एयरफोर्स का Su-30 इस्तेमाल करके फायर कर चुके हैं। ये एडवांस मिसाइल जो है ये बहुत इफेक्टिव है, बहुत घातक है। ये एयर लॉन्च वेपन सिस्टम है। ये फोर्स मल्टीप्लायर, यूनीक बन गया है जो आज के समय में नेटवर्क सेंट्रिक वॉरफेयर का अंजाम देने में सक्षमता प्रदान करता है।

