भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में अशोका गार्डन क्षेत्र में विशाल मौन कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च नेहरू मिडिल स्कूल चौराहे से शुरू होकर मंडी चौराहे तक पहुंचा। यहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मार्च में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि ट्विशा शर्मा के साथ हुई घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। युवा कांग्रेस प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय CBI जांच कराई जाए तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।