33 गेंदों पर 80 रनों की जरूरत, सिर्फ दो विकेट हाथ में, नंबर-9 के बल्लेबाज ने नया इतिहास लिख दिया

33 गेंदों पर 80 रनों की जरूरत, सिर्फ दो विकेट हाथ में, नंबर-9 के बल्लेबाज ने नया इतिहास लिख दिया
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां विकेट खो दिया। टीम को इस विकेट के बाद 33 गेंदों पर जीत के लिए 80 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर नंबर-9 पर उतरे क्रेग ओवरटन के साथ नंबर-10 के राइली मेरेडिथ थे। इसके बाद भी समरसेट ने मैच को दो गेंद रहते दो विकेट से अपने नाम कर लिया।

क्रेग ओवरटन की ऐतिहासिक पारी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रेग ओवरटन ने 30 गेंदों पर 79 रन बनाकर समरसेट को जीत दिला दी। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के मारे। यह टी20 क्रिकेट में 9वें या उससे नीचे के नंबर पर बैटिंग करते हुए किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। 32 गेंदों पर उन्होंने मेरेडिथ के साथ 9वें विकेट के लिए 80 रन जोड़े। मेरेडिथ ने 9 गेंदों पर सिर्फ 6 रनों का योगदान दिया। ओवरटन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं।
समरसेट को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी। मैथ्यू रेविस के खिलाफ ओवरटन ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के मार दिए। गेंदबाज ने एक वाइड भी डाली। चौथी गेंद पर डबल और 5वीं पर सिंगल लेकर क्रेग ओवरटन ने समरसेट को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
Advertisement