तेजस्विन ने बयां किया दर्द
तेजस्विन ने बाद में पत्रकारों से कहा, 'मेरे घुटने में तेज दर्द हुआ। यह वार्म-अप के दौरान हुआ। यह कोई नई बात नहीं है। मेरे घुटनों में हमेशा से इस तरह की परेशानी रही है। मुझे नहीं लगता कि ऊंची कूद का कोई ऐसा खिलाड़ी हो जिसे यह समस्या न हो। इसीलिए इसे ‘जम्पर नी’ कहा जाता है। हर कोई इससे निपट लेता है।'पदक जीतने का पूरा विश्वास था - तेजस्विन
तेजस्विन ने कहा कि इस दर्द के उभरने का समय गलत था जिससे वह दुखी हैं क्योंकि वह इस विश्वास के साथ ग्लास्गो पहुंचे थे कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में एक और पदक जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन ये उन दिनों में से एक था जब यह दर्द उभर गया। मैं सच में बहुत दुखी हूं मुझे पदक जीतने का पूरा विश्वास था।'तेजस्विन को हालांकि बृहस्पतिवार से से शुरू होने वाली डेकाथलॉन प्रतियोगिता तक ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास अभी भी दो दिन हैं। मैं अगले दो दिनों में पूरी तरह फिट होने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं यहां छुट्टी मनाने नहीं आया हूं।'











