3 घंटे में खेलीं 1000 गेंदें, X पर शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी फिटनेस पर काम करते हुए रनिंग ट्रैक पर दौड़ लगाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वे नेट सेशन के दौरान अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए लगातार बड़े-बड़े शॉट्स जड़ते नजर आ रहे हैं। सूर्या को यूं ही नहीं मिस्टर 360 कहा जाता है। वह अपने लंबे हीटिंग के लिए जाने जाते हैं। जैसा वह इस वीडियो में करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सूर्या चौके और छक्कों उड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सूर्या ने अपने कैप्शन में लिखा, 'रविवार काफी मजेदार रहा। एक क्विक रन लिया और करीब 3 घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 1000 गेंदे खेलीं। बहुत अच्छा महसूस हुआ।' सूर्या का यह पोस्ट साफ बयां करता है कि वे नेशनल टीम में वापसी की राह तलाशने के लिए किसी भी हद तक मेहनत करने को तैयार हैं।कमबैक की राह पर मिस्टर 360, किसकी जगह हो सकती है वापसी
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों से पहले भारतीय टी20 टीम में हुए बड़े बदलावों के तहत सूर्यकुमार यादव से कप्तानी वापस ले ली गई थी और उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था। लगातार खराब फॉर्म और कप्तानी के दबाव से जूझने के बाद सूर्या अब अपनी बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं। 3 घंटे में 1000 से ज्यादा गेंदें खेलना यह दिखाता है कि उनके अंदर भारत के लिए खेलने की भूख अभी खत्म नहीं हुई है।सूर्या को बाहर करने के लिए टीम इंडिया को कोई फायदा तो नहीं हुआ, उलटा नुकसान हो गया। भारतीय टीम यूके दौरे पर एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी। आयरलैंड ने उन्हें 0-2 और इंग्लैंड ने 0-4 से हराया। ऐसे में कई खिलाड़ियों का खराब फॉर्म सूर्या के लिए एक मौका हो सकता है। अभिषेक शर्मा बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक की जगह सूर्या की वापसी हो सकती है। हालांकि सूर्या के लिए चीजें इतनी आसान नहीं होगी। भले ही अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कुछ कमाल नहीं किया हो, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कुछ हद से ठीक प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और सूर्या के लिए सबसे नेगेटिव पॉइंट यही रहा है कि वह गेंदबाजी नहीं कर सकते।











