आईपीएल में अनसोल्ड, 6 महीने बाद मैदान पर वापसी, 4 गेंद पर खत्म हो गई पृथ्वी शॉ की पारी
Updated on
05-06-2025 02:30 PM
मुंबई: एक समय पृथ्वी शॉ को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता था। उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2018 को अपने नाम किया। घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात करने के बाद उसी साल पृथ्वी को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। अपने पहले ही टेस्ट में सेंचुरी ठोककर वह छा गए। उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा से होती थी। लेकिन इसके बाद पृथ्वी का ग्राफ नीचे गिरने लगा। इस दौरान डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से वह बैन भी हुए। अब स्थिति ऐसी है कि पृथ्वी मुंबई टीम से बाहर हैं। उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा।
मुंबई टी20 लीग में पृथ्वी शॉ फेल
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की टी20 लीग 6 साल बाद आयोजित की जा रही है। टी20 मुंबई में पृथ्वी शॉ नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के कप्तान हैं। लीग के चौथे मुकाबले में उनकी टीम के सामने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स की चुनौती थी। इस मुकाबले में कप्तान पृथ्वी बुरी तरह फेल रहे। पारी के दूसरे ओवर में धनित राउत ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। इस दौरान पृथ्वी ने 4 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका शामिल था।
पैंथर्स को करारी हार झेलनी पड़ी
नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने इस मैच को 40 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले ब्लास्टर्स ने 6 विकेट पर 171 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम पर ध्रुमिल माडकर ने टीम के लिए सिर्फ 23 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के लगाए। जवाब में पैंथर्स की टीम 131 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिव्यांशु सक्सेना ने 38 गेंद पर 42 रन बनाए। कर्श कोठारी को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले।
दिसंबर के बाद मैदान पर थे पृथ्वी
पृथ्वी शॉ पिछले साल दिसंबर के बाद मैदान पर उतरे। आखिरी बार उन्होंने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी। मध्य प्रदेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 10 रन बनाए थे। बड़ौदा के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से 8 रनों की पारी निकली थी। भारत के लिए 5 टेस्ट में उनके नाम 339 जबकि 6 वनडे में 189 रन हैं। एकमात्र टी20 में वह खाता खोले बिना पहली गेंद पर आउट हो गए थे।
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए आनन-फानन में जश्न मनाना और विक्ट्री परेड निकालना महंगा पड़ता दिख रहा है। विक्ट्री परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था देने से इनकार करने वाली बेंगलुरु…
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की जीत का जश्न मनाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भारी पड़ता दिख रहा है। आरसीबी के जश्न के दौरान एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई…
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले को बेंगलुरु पुलिस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के चलते अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के…
नई दिल्ली: जॉन सीना जल्द ही रेसलिंग को अलविदा कहने वाले हैं। 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन सीना के करियर का अंत नजदीक है। कई स्टार्स उन्हें आखिरी बार चुनौती देना चाहते…
नई दिल्ली: WWE के सुपरस्टार सेथ रॉलिंस ने अपने करियर को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने अपने शरीर, करियर और भविष्य के बारे में खुलकर बात की। इससे उनके फैंस के बीच…
मुंबई: एक समय पृथ्वी शॉ को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता था। उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2018 को अपने नाम किया। घरेलू क्रिकेट में रनों की बरसात करने…
नई दिल्ली: सीएम पंक एक मशहूर रेसलर हैं। 2014 में उन्होंने WWE छोड़ दिया। फिर 2023 में वे वापस आए। इस बीच उन्होंने AEW में भी काम किया। उनके शरीर पर बहुत…