नेपाल के नागरिक होने के बाद भारतीय झंडे को सलामी देना सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस का है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। नेपाल के भारतीय सेना के हिस्सा रहे गोरखा सैनिक भारती झंडे को सम्मान दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कारगिल युद्ध लड़ चुके शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर राकेश ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो की जमकर तारीफ की जा रही है। असल में साल 1947 में भारत, नेपाल और ब्रिटेन के बीच एक त्रिपक्षीय संधि हुई थी। इसके बाद से नेपाली गोरखा सैनिक भारतीय सेना में शामिल होते रहे हैं।
नेपाल में फहराया तिरंगा, गाया भारत का राष्ट्रगान, गोरखा सैनिकों का वीडियो दिल जीत रहा
काठमांडू: नेपाल के गोरखा सैनिक दशकों से भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं। भारतीय सेना में गोरखा रेजिमेंट है और इसमें नेपाल दिलेर गोरखा सैनिकों की भर्ती होती रही है। अग्निपथ योजना आने के आने के बाद गोरखा सैनिकों की भर्ती रुकी हुई है। नेपाली अब भी भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और इसको लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ इस समय नेपाल पहुंचे हुए हैं। इस बीच नेपाल के पोखरा से गोरखा राइफल के रिटायर हुए सैनिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो नेपाल के पोखरा का बताया जा रहा है जहां पर रिटायर गोरखा सैनिकों ने भारत का झंडा लहराया और भारत का राष्ट्रगान जन गण मन भी गाया।