Client Associates के मुताबिक महाराष्ट्र जीडीपी के लिहाज से देश में सबसे आगे है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में उसकी स्टेट जीडीपी 45.3 लाख करोड़ रुपये थी। तमिलनाडु 31.2 लाख करोड रुपये की जीडीपी के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश 29.8 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे, कर्नाटक 28.8 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे और गुजरात 27.9 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें नंबर पर है।
सबसे ज्यादा बेरोजगारी
पश्चिम बंगाल 18.2 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। राजस्थान की जीडीपी 17 लाख करोड़ रुपये, तेलंगाना की 16.4 लाख करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश की 15.9 लाख करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश की 15 लाख करोड़ रुपये है। गोवा और सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय बिहार के मुकाबले आठ गुना ज्यादा है। बिहार की जीडीपी में एग्रीकल्चर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 25 फीसदी है जबकि गोवा की जीडीपी में कृषि का योगदान सबसे कम 1.5 फीसदी है।देश की इकॉनमी में राज्यों का हाल
- देश की GDP में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, यूपी, कर्नाटक और गुजरात की 48% हिस्सेदारी
- निचले स्तर पर मौजूद 10 राज्यों का देश की जीडीपी में योगदान तीन फीसदी से भी कम है
- महाराष्ट्र कुल 45.3 लाख करोड़ रुपये की स्टेट जीडीपी के साथ देश में पहले नंबर पर है
- इस लिस्ट में तमिलनाडु दूसरे, यूपी तीसरे, कर्नाटक चौथे और गुजरात पांचवें नंबर पर है
- गोवा और सिक्किम की प्रति व्यक्ति आय बिहार के मुकाबले करीब आठ गुना ज्यादा है
- बिहार की GDP में कृषि की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 25% और गोवा में सबसे कम 1.5% है
- गुजरात की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा सबसे ज्यादा 39.7% जबकि केरल 8.6% है
- सर्विसेज की सबसे ज्यादा 74.6% हिस्सेदारी गोवा में है जबकि बिहार में सबसे कम 47.8% है
- देश में सबसे कम 2.7% बेरोजगारी गुजरात में है जबकि सबसे ज्यादा 19.2% अंडमान निकोबार में है











