भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। पहले हॉफ में 2-0 की बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया ने मैच में अपनी बढ़त मजबूत कर ली थी। हालांकि, बाद में जापान ने एक गोल दागकर वापसी करने की कोशिश भी की, लेकिन भारत ने भी दूसरे हॉफ में एक गोल दागकर 2 गोल की बढ़त के साथ मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम की लय को देखते हुए इस बार गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगाया जीत का चौका, होस्ट जापान को हराकर टॉप पर पहुंची
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। भारत ने इससे पहले अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया था और गोल की झड़ी लगा दी थी। भारत के लिए इस मैच में लालरेम्सियामी, इशिका और नवनीत ने गोल किए। वहीं, जापान के लिए शिहो कोबायाकावा ने एकमात्र गोल किया। सेमीफाइनल से पहले भारत का मुकाबला सिंगापुर से होगा। टीम इंडिया इस मैच को भी आसानी से जीत सकती है।