एशियन गेम्स: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिखा- दुआओं में याद रखना, फिर लोग यूं पड़ गए हाथ धोकर पीछे

एशियन गेम्स: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिखा- दुआओं में याद रखना, फिर लोग यूं पड़ गए हाथ धोकर पीछे
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके लिए दुआ करने को कहा। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन से नाराज फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। एक व्यक्ति ने यहां तक लिख दिया कि पूरी टीम भाड़ में जाए, उसे इससे मतलब नहीं है। वहीं, दूसरे फैन ने शकलैन मुश्ताक पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सुफियान का करियर खराब कर दिया और उन्हें पर्याप्त मौके नहीं दिए।

सुफियान ने एयरपोर्ट से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अगला पड़ाव एशियन गेम्स के लिए जापान है, मुझे और पाकिस्तान टीम को अपनी दुआओं में याद रखना।' फोटो में उनके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे थे। इसके बाद कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर क्लास लगा दी।

अभिषेक इंतजार कर रहा है

सुफियान की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, एशियन गेम्स में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय नहीं हुआ है, लेकिन दोनों टीमें फाइनल मैच में भिड़ सकती हैं। एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा, 'हमारे घर राशन क्यों भेजते हो? हमसे लूटा हुआ पैसा तुम्हारी सैलरी, ऐशो-आराम और घूमने-फिरने का खर्च बन जाता है, और वहां भी बेइज्जती ही तुम्हारी किस्मत बन जाती है..बेशर्म लोग। जनता को अब तुममें कोई दिलचस्पी नहीं है। हम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में क्रिकेट मैच देखकर खुश हैं। आखिर यह सिर्फ एक खेल है।'

पूरा देश दुआओं के भरोसे चल रहा

एक अन्य यूजर ने पाकिस्तान के मजे लेते हुए कहा कि पूरा देश दुआओं के दम पर ही चल रहा है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलना नहीं आता। सिर्फ दुआ में याद रखना आता है। अल्लाह भी इनसे परेशान होगा।
Advertisement